देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

साइकिल यात्रा पर निकले संत का स्वास्थ्य बिगड़ा, एयर एम्बूलेंस से ले जाया गया हैदराबाद 

सिवनी यशो:- जिले के लखनादौन विकासखंड मुख्यालय से जबलपुर मार्ग पर स्थित ग्राम साजपानी में मंगलवार की सुबह 9:30 बजे साइकिल यात्रा पर निकला यात्री अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसकी सूचना चौपहिया वाहन पर चल रहे उसके साथियों के द्वारा उसके परिजनों को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची एयर एंबुलेंस की मदद से पीडि़त को हैदराबाद ले जाया गया।
मिली जानकारी अनुसार संत साइकिल यात्रा में झेलम से दिल्ली के लिए निकले साइकिल सवार का लखनादौन के समीप स्थित ग्राम साजपानी पहुंचते ही स्वास्थ्य बिगड़ गया और वह गिर पड़ा। जिसके बाद पीछे चौपहिया वाहन पर चल रहे उसके साथियों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को देकर स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं ली गई। परिजनों के संपर्क के बाद एयर एंबुलेंस लखनादौन आने की सूचना मिलने पर एयर एंबुलेंस (हैलीकाप्टर) को लैडिंग कराने हेतु जिला कलेक्टर द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 
जिसके बाद वन विद्यालय लखनादौन मैदान में हैलीकाप्टर को सुरक्षित उतराया गया, जहां से उक्त बीमार हुए साइकिल सवार को लेकर हैलीकाप्टर ने हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। बताया जाता है कि भाषा समझ नहीं आने के चलते उनके नाम और निवास से संबंधित अधिकृत जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पायी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button