Tue, 27 Oct 2026 | 07:28:29 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
13 साल से सहकारी संस्थाओं में चुनाव नहीं, भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रशासकों का राज! नेहा मीना का देवास तबादला; अंजू अरुण कुमार संभालेंगी जिले की कमान सिवनी के सौ प्रतिशत बूथों में गूंजा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का संदेश सिवनी के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन, पांच पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव छींदा में पेयजल संरक्षण के लिए पंचायत की पहल, किसानों से आम सहमति; गर्मी में पानी की किल्लत रोकने पर जोर केवलारी: बाड़ी की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, 36 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत 10 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव महापौर विक्रम अहाके ने किया डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम बिना’ का विमोचन मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व 13 साल से सहकारी संस्थाओं में चुनाव नहीं, भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रशासकों का राज! नेहा मीना का देवास तबादला; अंजू अरुण कुमार संभालेंगी जिले की कमान सिवनी के सौ प्रतिशत बूथों में गूंजा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का संदेश सिवनी के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन, पांच पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव छींदा में पेयजल संरक्षण के लिए पंचायत की पहल, किसानों से आम सहमति; गर्मी में पानी की किल्लत रोकने पर जोर केवलारी: बाड़ी की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, 36 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत 10 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव महापौर विक्रम अहाके ने किया डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम बिना’ का विमोचन मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व

खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन की ईमानदारी संदिग्ध, मानव स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ 

खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन की ईमानदारी संदिग्ध, मानव स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ 
शेयर करें:
सिवनी यशो:- दीपावली का पर्व नजदीक है अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में अनेक मिलावट खोर बाजार में मिलावटी और घटिया खाद्य सामग्री बेच रहे है खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन विभाग नाम मात्र की कार्यवाही कर मानव स्वास्थ्य को नजरांदाज कर मिलावट करने वाले एवं गुणवत्ताविहीन खाद्य सामग्री बेचने वालों को संरक्षण प्रदान कर रहा है । खाद्य विभाग पूरे वर्ष भर कार्यवाही करने से संबंधित विज्ञप्तियाँ जारी करता है परंतु असुरक्षित तरीके से पूरे शहर में ही खाद्य सामग्री का निर्माण होता है, एक्सपायरी डेट के पेय पदार्थो का विक्रय होता है खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन आँखों में पट्टी बांधे रहता है । हर दिन कार्यवाही की विज्ञप्तियाँ जारी करने वाले विभाग की पूरे साल में कोई ठोस कार्यवाही दिखाई नहीं देती । 
खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही को लेकर जो चर्चाएँ सार्वजनिक रूप से होती है वह मानव स्वास्थ्य के हित में नहीं है और विभाग की कार्यवाही महज एक छलावा प्रतीत होती है । खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा सरकारी माध्यम से जो विज्ञप्ति जारी होती है वह विज्ञप्तियाँ ही विभाग की कार्यवाही को संदिग्ध करने के लिये पर्याप्त है । विभाग द्वारा छोटे छोटे कस्बों में जाकर खाद्य सामग्री के नमूने लिये जाते है और दुकानदारों को समझाईश तो कहीं नोटिस दिये जाते है जबकि वही कस्बे के व्यापारी जिला मुख्यालय के थोक प्रतिष्ठानों से सामग्री लेकर जाते है, जिसके लिये  थोक सामग्री देने वालेे प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाना चाहिये जो होती नहीं । 
इसी तरह कुछ प्रतिष्ठित और प्रचलित ब्रांडों के नमूने लिये जाते है उन प्रतिष्ठित ब्रांडों की गुणवत्ता यदि सही नहीं रहती तो कार्यवाही ब्रांडों पर सुनिश्चित की जानी चाहिये छोटे दुकानदार तो ब्रांडों की ख्याति और ग्राहको की मांग पर सामग्री अपने प्रतिष्ठान पर रखते है । विभाग की अधिकांश कार्यवाही में मिठाईयाँ और खोवा पर शंका व्यक्त की जाती है जिसके लिये सबसे पहले खोवा के थोक व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही सुनिश्चित करना चाहिये परंतु ऐसा कभी होते हुये दिखता नहीं जो विभाग की कार्यवाही की विश्वसनीयता को संदिग्ध करता है । वहीं शहर सहित पूरे जिले में सांचालित अल्पाहार चाय के अधिकांश प्रतिष्ठानों में गंदगी के साथ निर्धारित मानको का कितना पालन हो रहा है इस बात विभाग का कोई ध्यान नहीं होता न कभी कार्यवाही होते हुये दिखती । 
जगह जगह पर चायनीज और साऊथ इंडियन डिश कितनी सुरक्षित तरीके से बन रही है इस पर भी खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है जबकि वर्तमान समय में इस प्रकार की खाद्य सामग्री अधिक प्रचलित है । 
खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन विभाग का कभी ध्यान इस ओर भी नहीं गया कि मध्यप्रदेश सरकार ने खुले में मांस एवं अंडे की खुले में बिक्री को प्रतिबंधित किया है परंतु पूरे शहर सहित जिला चिकित्सालय के सामने खुले में अंडे और मांस की दुकाने सजी रहती है । 
जिला प्रशासन से अपेक्षा है कि खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को गंभीरता से कार्यवाही के निर्देश दिये जाये जिससे आम जनों को गुणवत्ताा पूर्ण सामग्री प्राप्त हो सके और त्यौहारी सीजन में मिलावट खोरों एवं गुणवत्ता विहीन सामग्री के विक्रय पर अंकुश लग सके । 

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें