WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

हरिओम सोनी के घर चोरी करने वाला चोर माल सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा

 seoni 20 NOV.

सिवनी यशो:- आधुनिक कालोनी (adhunik colony) निवासी हरिओम सोनी के निवास में गत 15 नवंबर हुई चोरी का पुलिस कोतवाली (police station) ने पता लगाकर चोरी (Theft) के माल सहित चोर (Thief) को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है ।
पुलिस कोतवाली दी गयी जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता (Superintendent of Police Sunil Mehta) द्वारा शहर में हो रहीं चोरियो पर अंकुश लगाने हेतु संवेदनशील है। एएसपी गुरूदत्त शर्मा एवं सीएसपी श्रीमती पूजा पाण्डेय (ASP Gurudutt Sharma and CSP Smt. Pooja Pandey) के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा चोरो के विरूद्ध गंभीरता से लगातार कार्यवाही की जा रही है। हाल ही में 15/11/24 को आधुनिक कालोनी में चोरी हुई थी जो थाना कोतवाली द्वारा चोर को पकडकर उससे चोरी का माल बरामद किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार दिनांक 16/11/24 को प्रार्थी हरिओम सोनी निवासी आधुनिक कालोनी शहीद वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज अपने परिवार के साथ बाहर रिश्तेदारी में गया था घर पर माँ अकेली थी, जो दिनांक 15/11/24 को सुबह सात बजे पूर्णिमा स्नान के लिए मंडला गई हुई थी और वे शाम के लगभग 07 बजे वापस आई तो घर का दरवाजा खोल कर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था पडोसियों की मदद से खिडकी खुलवाकर दरवाजा खोला गया । घर के अंदर सामान अस्त व्यस्त पडा था अलमारी एवं पेटी के ताले टूटे हुए थे तथा अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने चांदी के जेवरत एवं नगदी रूपये चोरी करने की सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी । हरिओम सोनी द्वारा करायी गयी रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी सतीश तिवारी (Police station incharge Satish Tiwari ) द्वारा मामले की गंभीरता को दिखाते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर चोर एवं मसरूका बरामद करने हेतु आदेशित किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास के संदेहियो से पूछताछ की गई, लगभग 10-12 घंटो तक कैमरो के फुटेज खंगाले गये जो घर के आसपास दिखाई दिये संदेहियो से कडाई से पूछताछ कि गई जिसमें नरेन्द्र निवारे से भी पूछताछ की गई जिसने चोरी करना स्वीकार किया जिससे चोरी का माल बरामद कर आरोपी नरेन्द्र को माननीय न्यायालय (Honorable Court) में पेश किया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी के पूर्व पर चोरी, नकबजनी, अवैध शराब बिक्री के लगभग 6 प्रकरण दर्ज है।

नाम आरोपी :- नरेन्द्र निवारे पिता लक्ष्मण निवारे उम्र 23 साल निवासी टपरा मोहल्ला सिवनी जप्ती मसरूका :- 01 एक सोने की झुमकी, 02 एक चांदी की चैन 03 एक चांदी का कडा 04 एक जोड चांदी की पायल 05 नगदी 6000 रूपये

विशेष भूमिका – निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि दिनेश रघुवंशी, आरक्षक नीतेश राजपूत, अमित रघुवंशी, अभिषेक डहेरिया, विक्रम देशमुख, म.आर नीतू एवं आर. चालक इरफान खान का योगदान रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!