WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी जी से मातृ शक्ति संगठन की अप्रत्याशित भेंट..

Seoni 01 December 2024
सिवनी यशो:- प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर किया जाने वाला कार्यक्रम शौर्य का सम्मान (shaury ka samman) की झलक केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी (Union Minister Nitin Gadkari) तक पहुँची तो वो बहुत खुश हुए और महाराष्ट्र नागपुर स्थित उनके फॉर्म हाउस (Farm House) में संगठन को आमंत्रित किया। करीब आधा घण्टे उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली को बहुत ध्यान से सुना और समझा।

उन्होंने कहा देश में 26/11 2008 का आतंकी हमला (26/11 2008 terror attack) सबसे बड़ा हमला था जिसमें देश के सुरक्षा बलों के अलावा मुंबई (Mumbai) के निर्दोष आम जन भी बड़ी संख्या में मारे गए । यह हमला देश के लिए वो काला दिन है जिसे भूल जाना संभव नहीं है। किंतु तेज रफ्तार से दौड़ रही जिंदगी में मुंबई ही इस हमले को भूल चुकी है ये काला दिन सिर्फ उन लोगों को याद है जिन्होंने इस दिन अपनों को खोया था।

सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी जी ने यह भी कहा कि सिवनी मध्यप्रदेश (Seoni Madhya Pradesh) में मातृ शक्ति संगठन (maatr shakti sangathan) शहीदों की स्मृति में जिस गरिमा के साथ उनके परिजनों का सम्मान करता है ,उन्हें संबल प्रदान करता है वो एक अकल्पनीय सोच है जिसे मैं नमन करता हूँ।

वो आने वाले समय में एक बार इस कार्यक्रम का हिस्सा जरूर बनेंगे। करीब आधा घण्टे उनके फॉर्म हाउस में चली इस वार्ता में संगठन ने नगर के प्रबुद्धजनों के सहयोग के अलावा वर्तमान में पदस्थ पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता (Superintendent of Police Sunil Mehta) के कुशल नेतृत्व की जानकारी भी केंद्रीय मंत्री जी को दी। जिस पर उन्होंने खुशी व्यक्त की और कहा की यदि अपनी जिम्मेदारी का अहसास हर एक जन मानस को जाए तो इस देश को पुन: सोने की चिडिय़ा बनने से कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने उनके चारों ओर खड़े सुरक्षा कर्मियों से संगठन का परिचय कराते हुए कहा कि इस संगठन से जुडो और CRPF को भी इस संगठन का हिस्सा बनाओ तब उनके सुरक्षा में तैनात जवानों ने संगठन के विजिटिंग कार्ड माँगे जो उन्हें उपलब्ध कराए गए हैं।
संगठन की वापसी के दौरान पुलिस,CRPF एवं कई वर्दीधारी संगठन से मिलने दौड़े चले आए और पूरे जोश के साथ जय हिंद बोल कर संगठन का हिस्सा बनने की बात कही।

इतने ऊँचे पद पर पहुँचकर भी गडकरी जी ने उस जमीं को याद रखा है जहाँ से वो उठे थे । ये हर किसी के लिए संभव नहीं उनका यह व्यक्तित्व अनुकरणीय है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!