देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष
Seoni 05 December 2024
सिवनी यशो:- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Maharashtra) के रूप में देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शपथ ग्रहण (swearing in) की उनके साथ एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार (Eknath Shinde and Ajit Pawar) ने डिप्टी सीएम (Deputy CM) पद की शपथ ली । फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह (Prime Minister Narendra Modi and Home Minister Amit Shah) और अनेक मंत्रियों मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी उल्लेखनीय रही ।
शपथ लेने के तत्काल बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार ने छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) एवं बाबा साहेब अंबेडकर (Baba Saheb Ambedkar) को याद किया तथा कैबिनेट की बैठक संपन्न की गयी ।
देश के सबसे बड़े दूसरे नंबर के राजनैतिक प्रदेश में भाजपा की सरकार (BJP government) बनने से भाजपाई कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है । भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने महाराष्ट्र में सरकार बनने पर समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई (congratulations to the workers) दी है । सिवनी जिले से अनेक भाजपा के नेता महाराष्ट्र चुनाव (Maharashtra elections) में अलग अलग विधानसभाओं में तैनात रहे आज भाजपा के नेता फडणवीस (BJP leader Fadnavis) के मुख्यमंत्री बनने पर सिवनी के नेताओं ने प्रसन्नता जाहिर की है ।





