WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

आदिवासियों की जमीन हड़पने का भाजपा सरकार बना रही कीर्तिमान: उपाध्याय

सरकार, संगठन व सरकारी नुमाइंदों के गठजोड़ से हथियायी जा रही जमीनें
प्रशासन की मौन सहमति आदिवासियों को उनकी जमीनों से कर रही बेदखल

(Chhindwara 07 December 24)

छिंदवाड़ा यशो:- सत्ता में शीर्ष पदों पर बैठे राज्य व केन्द्र की भाजपा सरकार के मंत्री प्रत्येक आयोजनों में मंच से आदिवासियों के हितैषी बनते खूब दिखाई देते हैं। किन्तु देश, प्रदेश, छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले में जल, जंगल व जमीन के मूल बाशिंदों की असल स्थिति आज भी किसी से छिपी नहीं है। आदिवासी समाज अपनी घटती जनसंख्या, छीजती परम्पराओं, बलात विस्थापन व मानवधिकार हनन को लेकर सतत लड़ाई लड़ रहे। भाजपा की 20 वर्षों की सरकार में यह स्थिति निर्मित हुई। उक्त उदगार आज कांग्रेस के जिला प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने जिले में आदिवासियों की बेची जा रही जमीनों को लेकर व्यक्त किए।

नितिन उपाध्याय ने अपनी जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार आदिवासी समाज के उत्थान की बात तो खूब करती है किन्तु आदिवासियों का उत्थान नहीं करती। कांग्रेस की सरकार में आदिवासी समाज मुख्य धारा से जुड़ा अब पुन: यह समाज पिछड़ता जा रहा है और इसकी जिम्मेदार प्रदेश की भाजपा सरकार है जिसके संरक्षण में आदिवासी समाज की जमीन पर बंदरबांट मची हुई है। सरकार के दबाव में सरकारी अफसर भू माफियाओं के चरणों में नतमस्तक होकर जमीनों को नियम विरुद्ध बेचने की अनुमति देकर आदिवासी वर्ग को उनकी जमीनों से दूर किया जा रहा।

वहीं जिला कलेक्टर भाजपा के दबाव में आकर अवैध कॉलोनियों पर उगाही की कार्रवाई कर रहे। जबकि दूसरी ओर जिले में आदिवासियों की जमीन नियम विरुद्ध खरीदी व धड्ल्ले से बेची जा रही इस पर कार्रवाई के लिए जिलाध्यक्ष महोदय के पास समय नहीं है। आदिवासियों की जमीन खरीदी फरोख्त के मामले में उनकी यह घोर उदासीनता दर्शा रही कि वे भाजपा सरकार के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!