WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

तीन दिन बाद श्री नर्मदेश्वर शिवलिंग मंदिर समिति करेंगी आंदोलन

Seoni 09 December 2024
सिवनी यशो:- नगर पालिका परिषद (Municipal Council} की अधिसूचना (notification) दिनांक 27/05/2022 के प्रकाशन स्वीकृत टेंडर के बाद भी उक्त कार्य का निर्माण एक माह के समय अवधि में प्रारंभ किया जाना था इसके निर्देश नगर पालिका के द्वारा जारी किए 21माह हो गए आज दिनांक तक यहां लगातार ठेकेदार (Contractor) एवं नगर पालिका प्रशासन (municipal administration) से बार-बार संपर्क करने के बाद भी प्रारंभ नहीं किया गया है यह कार्य मंदिर निर्माण के पूर्व किया जाना था जिससे कि घाट के पश्चात मंदिर का निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा किया जा सके लेकिन समय विलंब होने के कारण मंदिर का निर्माण एवं श्री नर्मदेश्वर शिवलिंग भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गई उसके पश्चात भी आज दिनांक तक वहां किसी प्रकार का कोई घाट का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है ।

निर्माण कार्य नहीं होने से वहां आने वाले श्रद्धालु जिनके द्वारा पूजन सामग्री, तीजा,जवारे विसर्जन करने एवं बैठने का स्थान न होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है जिससे कि आसपास के क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है मंदिर समिति के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया है कि यदि कर तीन दिवस के अंदर विसर्जन घाट के निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो मंदिर समिति एवं सभी श्रद्धालुओं के द्वारा मंदिर के सामने और रोड पर भजन कीर्तन कियाआंदोलन के रूप में किया जाएगा । जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन की होगी। जिसकी जानकारी आज मंदिर समिति द्वारा कलेक्टर एवं नगर पालिका परिषद को दे दी गई है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!