मध्यप्रदेशविचार

सेवा कार्य प्रसिद्ध के लिए नहीं है – सुहासराव

Bhopal 09 December 2024

भोपाल यशो:- सेवा कार्य से मेरा राजनीतिक मार्ग बने, मेरी प्रसिद्धि हो, मेरा इतिहास में नाम दर्ज हो जाए, इसके लिए सेवा कार्य नहीं है। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुहासराव हिरेमठ (All India Executive Member Suhasrao Hiremath) ने कहीं। वे भारतीय विचार संस्थान न्यास भोपाल ( bharatiy vichar sansthan nyas  Bhopal) के सार्थक जीवन का आधार सेवा विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य को इतनी प्रमुखता से प्रकाशित नहीं किया जाता है जितनी अपराधों को किया जाता है। कितने भी साल बीत जाए लेकिन आपराधिक मामलों का जिक्र हमेशा होता रहता है। जिस तरह निर्भया कांड हुआ। कलकत्ता मे रेप मामले का हुआ।

सेवा कार्य प्रसिद्ध के लिए नहीं है - सुहासराव - Seoni News

यह कार्यक्रम रविंद्र भवन (Ravindra Bhavan) में आयोजित किया गया। इसमें विशेष अतिथि आईआईआईटी भोपाल के निदेशक आशुतोष कुमार सिंह (Ashutosh Kumar Singh, Director of IIIT Bhopal) थे और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  रोहित आर्य सेवा निवृत न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (Rohit Arya, retired judge Madhya Pradesh High Court) ने की।

गौरतलब है की रविंद्र भवन में दो दिवसीय व्याख्यान माला (series of lectures) का यह पहला दिन था। कार्यक्रम के दूसरे दिन यानि सोमवार को रविंद्र भवन में प्रसिद्ध विचारक काजल हिंदुस्तानी अपना विषय रखेंगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button