WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनी

सागौन की 05 नग सिल्ली सहित राजेन्द्र  को दबोचा, दो फरार

म.प्र. राज्य वन विकास निगम के पंाडिया छपारा परिक्षेत्र में हुई कार्यवाही

सिवनी 20 दिसंबर 2024
सिवनी यशो:- म.प्र. राज्य वन विकास निगम लिमि. बरघाट परियोजना मण्डल, सिवनी के
परिक्षेत्र पांडिया छपारा में गत 19 दिसंबर को को परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी शिवभान नागेश्वर एवं वन अमले के गश्ती के दौरान ग्राम बेलगांव से लगे पीपरताल के पास कक्ष क्रमांक पी – 784 की सीमा पर नाले
के अंदर चीरान करते हुए, कुछ व्यक्तियों को देखा और वन अमले द्वारा घेराबंदी की गई लेकिन कुछ लोग मौका से फरार होने में सफल गये, वही एक व्यक्ति राजेन्द्र वल्द तेनू तरवरे, साकिन बेलगांव थाना उगली, जिला सिवनी को पकड़ा गया एवं पूंछताछ की गई, मौके पर अवैध रूप से सागौन चिरान सिल्ली 05 नग 0.095 घ.मी. एवं प्रयुक्त औजार बड़ा आरा 01 नग, बसूला 03 नग, जप्त की गई। परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी पांडिया छपारा द्वारा भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 420 / 20, दिनांक 19.12.2024 पंजीबद्ध कर राजेन्द्र वल्द तेनू तरवरे के विरूद्ध कार्यवाही की गई, एवं अन्य आरोपी के संबंध में पूछताछ जारी है।
उक्त कार्यवाही में परियोजना सहायक भारत लाल आर्मो, वन रक्षक नंदकिशोर तेकाम, बी. आर. सिरसाम, स्थाईकर्मी बल्देव पन्द्रे, संतकुमार मरकाम, सियालाल मड़ावी, गिरधर देखमुख, रतन तेकाम एवं सुरक्षा श्रमिक तेजसिंह मड़ावी, का सराहनीय योगदान रहा। संभागीय प्रबंधक श्रीमती भारती ठाकरे भा.व.से द्वारा समस्त परियोजना परिक्षेत्रो में लगतार गश्ती करने के निर्देश दिये गये है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!