WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बाघ ने एक किसान को बनाया शिकार, ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत

  Seoni 22 December 2024

सिवनी यशो:- सिवनी एवं बालाघाट (Seoni and Balaghath) जिले की सीमा से लगे ग्राम सिलारी ग्राम में एक बाघिन (tigress) ने खेत में काम कर रहे किसान को अपना शिकार बना लिया । घटना की जानकारी पर ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दे रहा है और ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग का अमला लापरवाही का परिचय दे रहा है ।

जानकारी के अनुसार घटना तिरोड़ी थाना क्षेत्र की है जहाँ खैरलांजी निवासी एक किसान सुखराम पिता मुका 50 वर्ष का बाघिन ने उसके खेत में रविवार को चार बजे शिकार कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व वन अमला मौके पर पहुंचा।

जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह लगभग 11 बजे सिवनी-बालाघाट जिले की सीमावर्ती क्षेत्र के गांव में टाइगर ने इंसान पर हमला बोला। यहां राजीव सागर बांध के आखिरी छोर गांव जटामा के आगे लगभग 5 किलोमीटर दूर सिल्लारी खैरलांजी जो की सिवनी-बालाघाट की सीमावर्ती का गांव है। यहां खेत में हल चल रहे 50 वार्षिक किसान सुखराम उइके निवासी सिल्लारी खैरलांजी तह तिरोड़ी जिला बालाघाट के ऊपर टाइगर ने हमला किया। टाइगर के हमले से अधेड़ की मौत हो गई। आसपास के गांव के लोगों ने टाइगर को वहां देखा तो वे जोर-जोर से शोर मचाने लगे। कुछ लोग पेड़ में चढ़ गए। ग्रामीणों के द्वारा शोर मचाने से टाइगर वहां से चला गया। ग्रामीण जब खेत के पास पहुंचे तो वहां सुखराम का शव दिखा।

घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं, लोगों का कहना है कि खैरलांजी में लगातार दो दिन बाघिन अपने शावक के साथ गांव में था। बाघिन ने एक मकान में घुसकर एक मवेशी को पहले घायल कर दिया। बाघिन और शावक को भगाने की मांग की जा रही है, परंतु वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और न ही सही तरीके से गश्त की जा रही है । ग्रामीणों को सुरक्षा के लिये कुछ फटाके दे दिये गये है ।सुखराम पर बाघ के हमले के बाद ग्रामीण और अधिक दहशत में आ गये ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!