मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
सिंचाई के लिये पानी न मिलने से किसान अनशन पर बैठे
Seoni 22 December 2024
सिवनी यशो:- बोनी का सीजन निकला जा रहा है परंतु केवलारी विधानसभा क्षेत्र के टेल क्षेत्र मे पानी ना पहुँचने के कारण टेल क्षेत्र के किसानो का दल दिनांक 22 दिसंबर से ग्राम डुंगरिया में अनशन मे बैठा है। किसानो का अनशन तुडवाने व आश्वासन देने अनशन स्थल पर नायब तहसीलदार , संजीव दीक्षित चौकी प्रभारी, संजीव मिश्रा उपनिरीक्षक राजस्व अमला के साथ डुगारिया पहुँचे और किसानों से चर्चा की लेकिन बात मे निष्कर्ष ना निकलने के कारण अनशन की राह पर किसान अडिंग है।





