WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती मनाई

Seoni 26 December 2024
सिवनी यशो:- छपारा 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प अर्पित र्क नमन किया।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सभी वरिष्ठ जनों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि सन 1924 को ग्वालियर के एक साधारण शिक्षक परिवार में पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म हुआ अटल जी बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे उन्होंने विषम परिस्थितियों से जूझते हुए शिक्षा प्राप्त की और राष्ट्र सेवा में जुड़ गए वह अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का हिस्सा रहे ।

ब्रिटिश शासन काल में वे जेल भी गए सन 1984 में दो सांसदों से विपरीत परिस्थितियों में अपनी राष्ट्र सेवा की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ते रहे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी का वटवृक्ष रूपी बगीचा अटल जी की ही देन पुण्यतिथि मनाने का उद्देश्य उक्त महापुरुष के जीवन से प्रेरणा लेने की शिक्षा देता है जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रशांत सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया भारतीय जनता पार्टी मंडल छपारा द्वारा जन्म जयंती के उपलक्ष में शासकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम किया गया ।

कार्यक्रम में सर्वश्री बाबूलाल अग्रवाल,दादूराम सोनी श्रीमती नीता पटेरिया जयदीप सिंह चौहान,ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, श्रीमती निशा सुरेश पटेल अध्यक्ष नगर परिषद,राघवेंद्र पाठक चेतराम डेहरिया,विनोद अवधिया,चमन रजक,राजेश श्रीमाली,सोहन कश्यप,मुकेश मनमोजी अनिल सोनी,सुनील दत्त पाठक ,राकेश भारद्वाज जितेंद्र राजपूत,सुरेश पटेल चक्रेश ठाकुर,शुभम ठाकुर सहित जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी की गरिमामय उपस्थिति रही

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!