यलगार गोल्ड टेनिस कप टूर्नामेंट में अंतिम चरण के लीग मैच
सिवनी 26 दिसंबर 2024
सिवनी यशो:- यलगार टेनिस गोल्ड कप का आज शानदार 4 थे दिन शानदार 4 वेटरन के मैंच खेले गए ।पहला मैच आज से सिवनी सुपर किंग व एमसीसी गोपालगंज के मध्य खेला गया, गोपालगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पे 94 रन बनाए। जिसमें सुनील बट्टी ने शानदार 20 गेंदों का सामना कर 39 रन बनाए। वही जवाबी पारी खेलने उतरी सिवनी सुपर किंग महज 59 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गोपालगंज की तरफ से साजिद सफारी और शशिकांत ने शानदार 3/3 विकेट लिया ।
गोपालगंज टीम ये मैच 35 रनों से जीत अर्जित की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुनील बट्टी रहे। आज का दूसरा मैच यलगार व ब्रदर्स के मध्य खेला गया। ब्रदर्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन ये निर्णय उनका गलत साबित हुआ, महज 46 रनों पर पूरी ब्टीम ऑल आउट हो गई। जवाब में यलगार टीम ने महज 4.1 ओवर में ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया । 8 विकेट से जीत अर्जित की, इस मैच के मैन ऑफ द मैच मनीष बेन रहे तीसरा मैच प्रेस क्लबसिटी बॉयज के मध्य खेला गया प्रेस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 53 रनों पर ऑलआउट हो गई। वहीं सिटी बॉयज ने ये लक्ष्य आसानी से 8 ओवर में प्राप्त कर 6 विकेट से जीत लिया।इस मैच के मैन ऑफ द मैच दिलीप चौहान तथा मुख्य अतिथि वेटरन संघ के अध्यक्ष अरुण यादव इरफान पटेल रहे।
एक और मैच एक्स आर्मी एमसीजी के मध्य खेला गया। जिसमें एमसीजी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पे 73 रन बनाए, जवाब में एक्स आर्मी ने ये मैच 7.5 ओवर में जीत लिया। जिसमें सुनील ने महज 15 गेंद खेलकर 32 रन बनाकर आम भूमिका निभाकर मैन ऑफ द मैच बने। इस मैच के मुख्य अतिथि अजय मिश्रा रहे। वही लिख चरण के अंतिम में एक अन्य मैच मे महावीर बॉयज व सिवनी सुपर किंग्स के मध्य खेला गया ।सिवनी सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पे 92 रन बनाया । महावीर बॉयज ने 9.5 ओव में रोमांचक मैच में जीत हासिल किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच कृष्णा रहे जिन्होंने 2 विकेट लिए व शानदार बल्लेबाजी भ करके 28 रन बनाए । इस मैच के मुख्य अतिथि न्यू ग्रीन सिटी ऑनर कप्तान शान खान रहे।





