पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
रेड रिबन क्लब द्वारा निकाली जागरुकता रैली
Chhindwara 28 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ वाय के शर्मा के संरक्षण एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंशाराम उइके व प्रो महेन्द्र साहू के मार्गदर्शन तथा रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में महाविद्यालय से जागरुकता रैली निकाली गयी जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा सुरक्षित जीवन अपनाए, एड्स को दूर भगाए एचआईवी की पहचान कराओ, सही इलाज पाओ जैसे आदि नारे लगाए गए रैली में प्राचार्य डॉ शर्मा ने स्वयंसेवकों के साथ चलकर नारे लगाते हुए उत्साह वर्धन किया रेड रिबन की इस जागरुकता रैली में एनएसएस वरिष्ठ स्वयंसेवक विशाल सलामे, रेड रिबन क्लब अध्यक्ष अमित कुमार बारई, चंचलेश साहू, संकल्प विश्वकर्मा, योगेश डेहरिया, आयुष, सुरजीत ठाकुर, आशीष, सत्यप्रकाश सूर्यवंशी, भूमिका धुर्वे, मुस्कान माथारे, राजनंदनी, चांदनी, डिम्पल, पार्वती आदि बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।





