मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Seoni 29 December 2024

सिवनी यशो:- प्रदेश की सभी विकासखंड तहसील एवं नगर की शाखाएं भंग दिनांक 19 जनवरी तक होंगे निर्वाचन मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक एक्सीलेंस विद्यालय रीवा में आयोजित की गई इस बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष छत्रबीर सिंह राठौड़ तथा मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संगठन मंत्री श्री महेंद्र कपूर उपस्थित रहे इस बैठक में जिले के 52 जिलों के समस्त शाखों के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष संगठन मंत्री एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी उपस्थित हुए शिक्षकों की उपस्थिति में प्रमुख रूप से यह निर्णय दिया गया कि प्रदेश के समस्त विकासखंड तहसील एवं नगर शाखों को भंग कर उन शाखों के अध्यक्ष तथा सचिव को संयोजक तथा सहसंयोजक नियुक्त कर दिनांक 19 जनवरी 2025 तक निर्वाचन पूर्ण कराकर जिला शाखा के निर्वाचन जिला निर्वाचन पूर्ण कराए जाएंगे ।

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न - Seoni News

जिला शाखा के निर्वाचन संपन्न होने के बाद संभागीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा इस बैठक में महत्वपूर्ण रूप से मांग कि शिक्षकों को 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर चतुर्थ वेतनमान तथा 2007 दिसंबर के बाद शिक्षकों कीअर्जित प्रदान करने के लिए भोपाल आ युक्त के माध्यम से कार्रवाई पूर्ण कराई जाए शिक्षकों ने यह भी निर्णय किया कि यदि चतुर्थ वेतनमान शिक्षकों को प्रदान नहीं किया जाता है तो एक जनहित याचिका उच्च न्यायालय में लगाकर चतुर्थ वेतनमान प्रदान करने की मांग की जाए जिस पर सभी जिलों की पदाधिकारी ने अपना समर्थन प्रदान किया ।

इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अध्यापक संवर्ग को उनकी नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठ प्रदान कर सभी वित्तीय एवं पदोन्नति के अवसर प्रदान किए जाएं निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए प्रत्येक विकासखंड नगर तथा तहसील में एक निर्वाचन अधिकारी तथा एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा इस बैठक में सिवनी जिले की ओर से जिला अध्यक्ष  अनिल शर्मा सचिव  अविनाश पाठक कोषाध्यक्ष  संतोष सूर्यवंशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष की गजेंद्र राय जिला प्रतिनिधि  हरिशंकर यादव उपस्थित रहे बैठक में प्रांतीय शैक्षिक प्रकोष्ठ के प्रभारी विजय शुक्ला ने भी अपनी उपस्थिति प्रदान कर बैठक को सफलता प्रदान की

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button