जैतपुर में अवैध शराब की सप्लाई, पुलिस ने कार में 167 लीटर की शराब जप्त की
Seoni 31 December 2024
सिवनी यशो:- पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन क्रमांक एमएच 47 वाय 5225 से 19 पेटी देशी विदेशी शराब जप्त की हैं। जिसका अनुमानित मूल्य 50 हजार रुपये हैं। सम्बन्धितों पर थाना लखनवाड़ा में प्रकरण दर्ज किया गया हैं।
पुलिस द्वारा प्रेस नोट जारी कर बताया गया है कि थाना लखनवाड़ा में दिनांक 31.12.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जैतपुरकलां में अज्ञात व्यक्ति अर्टिगा वाहन कमांक एमएच 47 एक्स 5225 से अवैध शराब का परिवहन करते हुये ले जा रहा है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
मुखबिर की सूचना पर जैतपुरकलां में घेराबंदी कर अर्टिगा वाहन एमएच 47 एक्स 5225 को रोका गया। अर्टिगा वाहन चालक अर्टिगा वाहन कमांक एमएच 47 एक्स 5225 को मौके से छोड़कर भाग गया। मौके पर अर्टिगा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 18 पेटी देशी एवं 01 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 19 पेटी शराब शीलबंद कुल 167 लीटर अवैध शराब तथा अर्टिगा वाहन कमांक एमएच 47 एक्स 5225 को विधिवत् जप्त किया गया। पुलिस ने जानकारी में बताया कि 19 पेटी देशी/अंग्रेजी शराब कुल 167 लीटर कीमती 87440 रूपये 2- अर्टिगा वाहन कमांक एमएच 47 एक्स 5225 कीमती 5,00,000 रूपये कुल जप्त मशरूका कीमती 5,87,440 रूपये जप्त किया है ।
लखनवाड़ा पुलिस द्वारा वाहन चालक के संबंध में पतारसी की गई तो जानकारी मिली की वाहन कपिल बघेल पिता सुनील बघेल उम्र 25 साल निवासी ग्राम टिकारी थाना बण्डोल हाल ईश्वर नगर थाना कोतवाली चला रहा था जो कि मौके से फरार हो गया । लखनवाड़ा थाने में प्रकरण पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
चर्चा है कि यह शराब नये साल के जश्र के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने के लिये लेजायी गयी थी जैतपुर कलाँ से आबकारी विभाग और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये शराब परिवहन करने वाले वाहन को 19 पेटी शराब सहित जप्त किया है ।
अस्पष्ट सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब परिवहन करने वाले वाहन का पीछा करते हुये आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग जैतपुर तक पहुँचा वाहन चालक वाहन को जैतपुर निवासी बाबू ठेकेदार की बाड़ी में वाहन छोड़कर भाग गया ।
सूत्रों प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त वाहन में शराब जैतपुर कलाँ में अवैध रूप से विक्रय के लिये सप्लाई की जाना थी । जानकारी के अनुसार जैतपुरकला में लगभग आधा दर्जन स्थानो में देशी एवं विदेशी मदिरा का अवैध रूप से विक्रय होता है यह शराब उन्हंीं ठिकानों में सप्लाई करने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूत्र बताते है कि उक्त वाहन से पहले भी यहाँ शराब सप्लाई की जाती रही है ।






