छिंदवाड़ामध्यप्रदेशसिवनी

दसवीं बोर्ड के छात्रों के लिये खुशखबरी, पुन: लागू हुई बेस्ट आँफ फाइव योजना

 Bhopal 31 December 24

भोपाल यशो:- मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) ने बोर्ड की 10वीं के छात्र-छात्राओं को बड़ी खुशखबरी दी है। मध्ययप्रदेश बोर्ड ने कक्षा दसवी के छात्रों को बेस्ट ऑफ फाइव योजना (Best of five scheme) का पुन: लाभ देने वाला निर्णय लिया है । स्कूल शिक्षा विभाग ने इस आशय का 23 दिसंबर 2024 को आदेश जारी कर दिया है ।

एमपी बोर्ड की बेस्ट ऑफ फाइव योजना को फिर से लागू कर दिया गया है। बेस्ट आँफ फाईव योजना के अनुसार 10वीं बोर्ड के छह विषयों में से पांच विषयों में पास होने वाले छात्रों को उत्तीर्ण माना जाएगा। बेस्ट आँफ फाईव योजना पूर्व के वर्षो में भी लागू थी परंतु इसे माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नये सत्र 2024 – 2025 से समाप्त करने का फैसला लिया था, लेकिन अब इसे पुन: लागू करने का आदेश जारी कर दिया है । हालांकि अंग्रेजी और गणित में बेसिक और स्टैंडर्ड सब्जेक्ट का प्रावधान होने के बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। बेस्ट ऑफ फाइव योजना 9वीं कक्षा के लिए 2025-26 से बंद होगी वहीं 10 वीं के लिए यह योजना 2026-2027 से बंद होगी।

योजना के तहत छात्रों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने और जो एक विश्वास कमजोर लग रहा है उसके भय से मुक्त कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से इसे लागू किया है। योजना खास तौर से उन स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद होगी जो किसी एक विषय (सब्जेक्ट) में कमजोर हैं।

10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में छह विषय होते हैं। बेस्ट ऑफ फाइव योजना के तहत छात्रों को किसी पांच विषय में न्यूनतम पासिंग अंक लाने होते हैं। यदि छात्र का एक विषय कमजोर है तो वह अन्य पांच विषयों में अच्छे अंक लाकर पास हो सकता है। इस योजना के लागू होने से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकेंगे ।

10 वी एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा पैटर्न में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने किया बदलाव

दसवीं बोर्ड के छात्रों के लिये खुशखबरी, पुन: लागू हुई बेस्ट आँफ फाइव योजना - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button