WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

चौरसिया समाज महिला समिति के स्वागत से मैँ अभिभूत हूं: विवेक बंटी साहू

सांसद ने बुजुर्गों का सम्मान किया
शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाती है इसीलिए महिलायें शिक्षा की ओर ध्यान देवें – गोविंद चौरसिया

Chhindwara 03 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- चौरसिया समाज महिला समिति द्वारा नववर्ष पर आयोजित मिलन समारोह मैेंं सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि समाज के द्वारा जो स्वागत किया जा रहा है उससे मैंं अभिभूत हूं और बुजुर्गों का सम्मान करते हुए मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है बुजुर्ग हमारे समाज के धरोहर है, उन्होने कहा कि समाज की प्रगति और उन्नति के लिए एकता जरूरी है, चौरसिया समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के लिए में महिला समिति को बधाई देता हंू।

 

सांसद ने कहा कि यह पहला अवसर है जब छिंदवाड़ा का व्यक्ति सांसद बना है और मुझे सांसद बनाने में चौरसिया समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिले के विकास के लिए में निरन्तर प्रयास करता रहूंगा। समिति की अध्यक्ष रक्षा मुकेश चौरसिया, सचिव आशा रामकृष्ण चौरसिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण अनिल चौरसिया ने अथितियों एवं बुजुर्गों का स्वागत किया।

महिलाओं ने समाज की उन्नति एवं विकास के लिए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ हमें बच्चों को संस्कार एवं नैतिकता की शिक्षा देनी चाहिए जहां संस्कार नहीं मिलते वहां पर युवा भ्रमित है।
समाज के वरिष्ठ ईश्वरी चौरसिया ने कहा कि साहू परिवार समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहा है, बंटी विवेक साहू ने सांसद बनकर इतिहास बनाया है, चौरई के श्रीराम चौरसिया ने कहा कि एकता ही समाज को आगे बढ़ाती है। गोविन्द चौरसिया ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाती है इसीलिए महिलायें शिक्षा की ओर ध्यान देवें एवं समाज में युवाओं को दिशा देने के लिए कोन्सलिंग की भी आवश्यकता है। परासिया के जगदीश चौरसिया, जुन्नारदेव के गुरूप्रसाद चौरसिया ने भी संबोधित किया। पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नरेन्द्र चौरसिया और उनकी टीम ने सांसद को गीता भेंट की। समाज की उन्नति के लिए परिचर्चा में श्रीमती प्रतिभा(छाया) भीष्म किशोर चौरसिया, माधवी भुवन चौरसिया, श्वेता विनोद रसेला, आशा रामकृष्ण चौरसिया, मोनिका अजय चौरसिया, रेणुका कृष्ण चौरसिया ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा अमित चौरसिया व श्रीमती मोना अजय चौरसिया ने किया एवं अन्य महिलाओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश चौरसिया, दुर्गा चौरसिया, उमाशंकर चौरसिया, आशीष चौरसिया, संजय चौरसिया, राकेश चौरसिया, मुकेश चौरसिया, आनन्द चौरसिया, प्रेमलाल चौरसिया, राजेश चौरसिया अशोक चौरसिया, कोशल किशोर चौरसिया, संतोष चौरसिया एवं अन्य लोगों ने सहयोग किया। सांसद द्वारा वरिष्ठ बुजुर्गों का सम्मान कर उनसे अशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रम अंत में लोगों ने सुरूचि भोज का आनन्द लिया।

चौरसिया महिला समिति आज करेंगी सांसद विवेक बंटी साहू एवं बुजुर्गो का सम्मन

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!