Mon, 26 Oct 2026 | 10:56:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छींदा में पेयजल संरक्षण के लिए पंचायत की पहल, किसानों से आम सहमति; गर्मी में पानी की किल्लत रोकने पर जोर केवलारी: बाड़ी की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, 36 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत 10 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव महापौर विक्रम अहाके ने किया डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम बिना’ का विमोचन मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व सिमरिया मंडी में 2 नवंबर को होगा , कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन छींदा में पेयजल संरक्षण के लिए पंचायत की पहल, किसानों से आम सहमति; गर्मी में पानी की किल्लत रोकने पर जोर केवलारी: बाड़ी की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, 36 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत 10 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव महापौर विक्रम अहाके ने किया डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम बिना’ का विमोचन मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व सिमरिया मंडी में 2 नवंबर को होगा , कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन

अवैध शराब की सीएम हेल्प लाइन में शिकायत, आबकारी विभाग ने की कार्यवाही

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 05, 2025 08:57 pm / Post views : 456

अवैध शराब की सीएम हेल्प लाइन में शिकायत, आबकारी विभाग ने की कार्यवाही
शेयर करें:

2 लाख 65 हजार की सामग्री जप्त, 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज

 Seoni 05 January 2025 सिवनी यशो:- कलेक्टर सिवनी सुश्री संस्कृति जैन के नेतृत्व एवं जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक के निर्देशन में आज आबकारी उत्तर वृत्त सिवनी के अंतर्गत आबकारी स्टॉफ के द्वारा ग्राम सिंगपुर थाना बरघाट के जंगल में अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर छापामार कार्यवाही की गई है जिसमें अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब बनाने के अड्डे नष्ट किए गए हैं एवं भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला महुआ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया है । इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबकारी उत्तर वृत्त में 01 एवं आबकारी दक्षिण वृत्त में02 न्यायालयीन प्रकरण भी कायम किए गए हैं । इस प्रकार आज की कार्यवाही में 01अज्ञात एवं 03 ज्ञात सहित कुल 04 आपराधिक प्रकरण कायम किए गए हैं । आरोपी जानकी बाई बघेल पत्नी बृजलाल उम्र 50 वर्ष जाति बागरी निवासी ग्राम परासपानी थाना केवलारी, पंकज आत्मज श्याम मोरे , जाति में बसोड़ा,निवासी - गोपालगंज , थाना - लखनवाड़ा, सतीश राठौर आत्मज तुलाराम राठौर, जाति बंजारा निवासी -गुढ़ी थाना - बंडोल के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) (क) के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण कायम किए गए हैं । कार्यवाही में 21 पाव देशी प्लेन शराब, 15 पाव अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल रम , 12 बोतल लेमाउंट केन बीयर, 5 बोतल किंगफिशर बीयर , 34 पाव सन्नी रम 52 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं लगभग 2400 किलोग्राम महुआ लहान बरामद कर जप्त किया गया है । कार्यवाही में जप्त सामग्रियों की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 65 हजार रुपए है । कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव , आबकारी उप निरीक्षक सुश्री खुशबू प्रिया मरावी, मुख्य आरक्षक तीरथ सनोडिया, आरक्षक लेखसिँह, आनंद मरावी, सेवक राम भलावी एवं मुकेश अहिरवार शामिल रहे हैं ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें