Mon, 26 Oct 2026 | 08:59:37 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
10 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव महापौर विक्रम अहाके ने किया डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम बिना’ का विमोचन मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व सिमरिया मंडी में 2 नवंबर को होगा , कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप: 13,671 फॉर्म-7 जमा कर विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश! सिवनी के पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार, 27 से शुरू होगी 10 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव महापौर विक्रम अहाके ने किया डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम बिना’ का विमोचन मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व सिमरिया मंडी में 2 नवंबर को होगा , कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप: 13,671 फॉर्म-7 जमा कर विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश! सिवनी के पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार, 27 से शुरू होगी

कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन : मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 26, 2026 03:53 am / Post views : 7

मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी
शेयर करें:

छिंदवाड़ा चौक पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन कर जताया विरोध; प्रेम तिवारी ने कहा—राजनीतिक विरोध की भी एक मर्यादा होती है

Seoni, 26 October 2026

सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को सिवनी के छिंदवाड़ा चौक पर भाजपा ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी ने टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन विरोध के नाम पर किसी के दिवंगत माता-पिता को निशाना बनाना किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता।

03-6adf68c3cd7d7.webp

प्रेम तिवारी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक दलों और उनके नेताओं से संयमित भाषा तथा मर्यादित आचरण की अपेक्षा की जाती है। वैचारिक विरोध और राजनीतिक संघर्ष अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर परिवार को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करना भारतीय संस्कृति, सामाजिक संस्कारों और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को अपने कथित बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

प्रेम तिवारी का कांग्रेस पर तीखा हमला

भाजपा नेता प्रेम तिवारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक हताशा में उसके नेता भाषा की मर्यादा भूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध तथ्यों, नीतियों और विचारधारा के आधार पर होना चाहिए, न कि किसी के परिवार को निशाना बनाकर।

img-20261026-wa0014-6adf695d1fb76.webp

उन्होंने कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और उनके परिवार के प्रति कथित अमर्यादित टिप्पणियां सार्वजनिक जीवन की गरिमा को नुकसान पहुंचाती हैं। प्रेम तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन इस अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी है। राजनीतिक दलों को अपने वक्तव्यों में ऐसी मर्यादा बनाए रखनी चाहिए, जिससे लोकतांत्रिक संवाद का स्तर न गिरे।

छिंदवाड़ा चौक पर प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

कांग्रेस अध्यक्ष के कथित बयान के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया तथा पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए सार्वजनिक जीवन में शालीनता और राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने की मांग की।

01-6adf68a94edfa.webp

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक तेकाम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष नगपुरे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप राय, अजय डागोरिया, पंडित रमेश तिवारी, पप्पी भारद्वाज, लालू राय, विनोद सोनी, आशीष माना ठाकुर, वंदना बैस, शिव सनोडिया, संजीव मिश्रा, आशीष नगपुरे, संजय खंडाईत एवं श्रीमती निर्मला ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दैनिक यशोन्नति | सिवनी

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष