छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
ओलम्पिक स्टेडियम की गैलरी की पुताई तो करवा लेते
Chhindwara 10 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सांसद खेल महोत्सव 12 से 19 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। स्टेडियम की पुताई न होने से उसकी गैलरी बैठने लायक नहीं है। स्टेडियम का रखरखाव ओलम्पिक संघ द्वारा किया जाता है, खेल महोत्सव के पहले उसकी पुताई हो जाना था।
स्टेडियम की गैलरी के नीचे दुकानें है ऐसोसिएशन चाहता तो दुकानदारों से अपनी दुकान के पीछे की गैलरी पुताई करवा सकता है, दुकानदारों का पानी गैलरी में आता है। दुकान के पीछे पुताई करवाते तो स्टेडियम अच्छा दिखता।



