एकलव्य आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम, छात्रों ने किया आंदोलन
11 January 2025
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय घंसौर (Eklavya Residential School Ghansaur ) अनेक समस्याओं से जूझ रहा है । समस्याग्रस्त इस विद्यालय के छात्रों को स्वयं आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ा तब कहीं जाकर विभागीय अमले के कान खड़े हुये । एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों प्रचार्य के निलंबन के विरोध एवं निलंबन के बाद उत्पन्न समस्यओं के कारण धरना प्रदर्शन कर परीक्षा का बहिष्कार करने का एलान कर दिया । विभागीय अमले द्वारा स्थानीय स्तर पर समझाईश देने का प्रयास किया गया परंतु आंदोलनरत छात्रों ने एक नहीं सुनी ।
आवासीय विद्यालय के छात्रों के आंदोलन की जानकारी प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग (Assistant Commissioner Tribal Affairs Department) को प्राप्त होने के पश्चात उन्होंने जाँच कमेटी गठित कर तथ्यों की जाँच का आश्वासन छात्रों को देते हुये । आंदोलन को समाप्त कराया ।
छात्रों का यह आंदोलन सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं है, बल्कि एकलव्य विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं के प्रति अध्ययनरत छात्रों को आक्रोश है ।
छात्रों का आक्रोश इस बात पर है कि एक महिला शिक्षिका की शिकायत के बाद प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया था। इससे विद्यालय में अस्थिरता पैदा हो गयी है और प्राचार्य के निलंबन के पश्चात शिक्षकों के बीच झगड़े हो रहे है । विद्यालय की पढाई प्रभावित हो रही है । हर शिक्षक अपनी मन मर्जी चलने पर उतारू है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड करते हुये अपने अहम स्वार्थ को ऊपर रख रहे है । इनके स्वार्थो के झगड़े में उनका भविष्य और सेहत चौपट हो रही है । आवासीय विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं से बच्चों को वंचित किया जा रहा है । विद्यालय व्याप्त आव्यवस्थाओं से परेशान होकर छात्रों ने आंदोलन प्रारंभ कर दिया है धरने पर बैठ गये है ।
जिले के प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सतेन्द्र मरकाम तक छात्रों के आक्रोश की जानकारी पहुँचने पर उनके द्वारा मामले की जाँच कराने के लिये समिति का गठन किया गया है और उन्होंने कहा है कि जाँच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे कार्यवाही की जायेगी । छात्रों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कर उनके आंदोलन को समाप्त करा दिया गया ।




