मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा प्रारंभ

सोमवार तक पूरी हो सकती है घोषणा

Seoni12 January 2025

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के बहुप्रतिक्षित संगठनात्मक चुनाव से संबंधित जिलाध्यक्षों की घोषणा प्रारंभ हो गयी है । भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा द्वारा अपने एक्स एकाउंट पर जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गयी है । हितानंद जी शर्मा के एक्स एकाउंट पर विदिशा से महाराज सिंह दांगी एवं उज्जैन से संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाने संबंधी लेटर पोस्ट कर नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएँ दी है ।

मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव के गृह नगर का जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल को बनाया गया है निर्वाचन अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने घोषणा की वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले विदिशा से महाराज सिंह दांग को विदिशा के निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम पारिख ने निर्वाचन संबंधी घोषणा की है ।
मध्यप्रदेश में भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा जिस तहर से हो रही है इससे संभावना यह जताई जा रही है कि प्रदेश के सभी जिलों की घोषणा होने में दो से तीन का समय लग सकता है ।

मध्यप्रदेश भाजपा के जिला अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी । घोषणा के साथ ही नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों को तत्काल भोपाल तलब किया जा सकता है ।

(https://x.com/HitanandSharma/status/1878485008484364713?t=ZVmvrfB3QJj-PjcaSCCYOA&s=03)

कुछ ही देर में भाजपा के 62 जिला अध्यक्षों की घोषणा

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!