WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

बीजेपी जिलाध्यक्षों की घोषणा के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

Seoni 13 January 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को भाजपा संगठन पर्व के रूप में मना रही है । संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया में पिछले दिनों मध्यप्रदेश भाजपा ने बूथ कमेटियों एवं मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करा लिया है । भाजपा जिला अध्यक्षों की निर्वाचन प्र्रक्रिया चल रही है । भाजपा जिलाध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया की निर्धारित तिथि 31 दिसंबर थी परंतु इस प्रक्रिया में बिलंब हो रहा है । भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने 05 जनवरी तक भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा की बात कही थी परंतु प्रदेश भर में चल रही खींचतान के कारण जिलाध्यक्षों की घोषणा अटकी पड़ी है और भाजपा के कोई भी जिम्मेदार नेता इस संबंध में कुछ अधिकृत बयान नहीं दे रहे थे ।

12 जनवरी को देर रात में उज्जैन एवं विदिशा जिला अध्यक्षों की घोषणा की गयी । इसके पश्चात आज 13 जनवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये स्पष्ट किया है कि घोषणाएँ एक साथ नहीं होगी । जिलों के निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक अपने जिलों के निर्वाचित जिलाध्यक्षों की घोषणा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराकर प्रदेश के माध्यम से कराये । श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि 12 जनवरी को जिस प्रकार से दो जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई है वैसे ही 13 जनवरी को भी कुछ जिलों के अध्यक्षों की घोषणा होगी तथा एक दो दिन में सभी 62 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो जायेगी ।

पत्रकारों से भोपाल में चर्चा करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि ंगठन पर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में उत्साह और उमंग के साथ ऐतिहासिक बनाकर मनाया। संगठन पर्व संवाद और समन्वय के साथ पार्टी की पद्धति अनुसार पूरा हो रहा है। २ जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है,आज भी कुछ जिलों में जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी। दो-तीन दिन में सभी जिलों में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा हो जाएगी। धार्मिक नगरों में शराबबंदी का मुख्यमंत्री डॉ.मोहन सरकार जी का विचार स्वागत योग्य कदम है।

दिग्विजय सिंह और कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण का चोला पहनकर हिंदुत्व का विरोध किया और मौलानाओं की कभी आलोचना नहीं की। कांग्रेस ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडगे का फोटो गांधी जी और बाबा साहब आंबेडकर जी से ऊपर लगाकर गांधी जी और बाबा साहब आंबेडकर का अपमान किया, यही कांग्रेस का मूल चरित्र है। गांधी जी और बाबा साहब आंबेडकर जी के विचारों को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

बीजेपी जिलाध्यक्षों की घोषणा के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!