WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

 गिट्टी बिछाकर छोड़ दी सड़क पर चलना हुआ दूभर: कांग्रेस का आरोप 

Chhindwara 20 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास का दम्भ भरने वाली भाजपा सरकार के खोखले व झूठे वायदों के साथ ही भ्रष्टाचार की पोल निरंतर खुलती जा रही। आदिवासी अंचल को हासिय पर रखने वाली सरकार का दोहरा चेहरा जनता के सामने आ चुका है। सड़क पर गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया जिस पर चलना दूभर हो गया है। उक्त उदगार आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस के बटकाखापा ब्लॉक अध्यक्ष कमलभान शाह व धनौरा समन्वयक बरकत खान ने व्यक्त किए हैं।
कमलभान शाह व बरकत खान ने जारी बयान में आगे कहा कि अमरवाड़ा विधानसभा में अधूरे पड़े विकास के कार्य कमीशनखोरी की भेंट चढ़ चुके हैं। क्षेत्र में अनेकों ऐसे कार्य है जो प्रारंभ तो हुए किन्तु आज तक पूर्ण नहीं हो पाए है। इन ज्वलंत समस्याओं पर आदिवासी भाजपा नेता विधायक कमलेश प्रताप शाह का कोई ध्यान नहीं है इसका एक उदाहरण हर्रई से जुन्नारदेव तक निर्माणाधीन सड़क है जिस पर आदिवासी अंचल के करीब 20 गांव के लोगों का चलना दूभर हो गया है। अपने-आपको आदिवासी हितैषी कहने वाली झूठी भाजपा सरकार और उसके विधायक कमलेश प्रताप शाह का भी इस ओर ध्यान नहीं है। महल से जुड़े कमीशन के खेल में जनता को मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया नहीं हो पा रही। ऐसे अनेकों निर्माण है जो प्रारंभ तो हुए है किन्तु पूर्ण नहीं हो पाए जिसका दंश जनता को झेलना पड़ रहा।
श्री शाह व खान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के अंत में कहा कि एमपीआरडीसी के तहत हर्रई से जुन्नारदेव तक सड़क का निर्माण हो रहा है। उदित इन्फ्रा वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड़ नामक कम्पनी के द्वारा सड़क बनाई जा रही, किन्तु विगत डेढ़ वर्ष से इस सड़क पर गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया है। बटकाखापा से छिन्दी तक लगभग 30 किमी के दायरे में लगभग 20 गांव की बसाहट है जिन्हें प्रतिदिन प्रत्येक कार्य से इसी सड़क से गुजरना है किन्तु गिट्?टी बिछी होने के कारण चलना मुश्किल हो चुका। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोगों की समस्याओं पर भाजपा सरकार व उनके विधायक का कोई ध्यान नहीं है। श्री शाह व खान ने कहा कि भाजपाई आदिवासी हितैषी होने का नाटक ना करें, जमीनी स्तर पर उनके लिए कार्य करें और भाजपा विधायक कमलेश शाह के अनुगामी भाजपाई भी विकास की बात करने से पहले सड़क की दुर्दशा को एक बार अवश्यक देख लें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!