WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मुख्यमंत्री डां. यादव ने जिले को दी अनेक सौगाते, जिला भाजपा ने माना आभार 

Seoni 21 January 2025
 सिवनी यशो:-  मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव ( Chief Minister Dr. Mohan Yadav) द्वारा सिवनी जिले के विकास के लिए की गई विभिन्न घोषणायें एवं दी गयी सौगातें जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। मध्यप्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिए भाजपा के संकल्प को मुख्यमंत्री जी जिस सक्रियता से पूरा करने में जुटे हुए हैं उसके लिए जिला भाजपा उनका आभार व्यक्त करती है।  उक्ताशय की बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन द्वारा कही गयी। श्रीमती बिसेन ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, हमारे विधायक गण अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे हैं उसका ही परिणाम है कि जिले कों विकास की अनेक नई सौगातें मिली हैं।
श्रीमती बिसेन ने कहा कि सिवनी विधायक  दिनेश राय मुनमुन द्वारा किये गये प्रयासों के परिणाम स्वरूप सिवनी मेडिकल कॉलेज के द्वितीय चरण के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गयी है साथ ही पेंच परियोजना से वंचित ग्रामों तक सिंचाई हेतू जल प्रबंधन की घोषणा भी की गयी है। इसी तरह सिवनी नगर में एम.आर.1 रोड निर्माण को भी स्वीकृत किया गया है।
श्रीमती बिसेन ने कहा कि इसी तरह बरघाट विधायक कमल मर्सकोले के प्रयासों के चलते कांचना मंडी जलाशय की नहर प्रणालियों को पूर्ण करने के साथ, अरी, बोरी, चीचबंद एवं भीलवाड़ा जलाशय की नहरों के लाइनिंग कार्य को भी स्वीकृत किया गया है साथ ही बरघाट नगर स्थित सिविल अस्पताल का उन्नयन करते हुए उसे 100 बिस्तरों वाला किया जायेगा जबकि कुरई महाविद्यालय के निर्माण कार्य को मिली स्वीकृती से छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए आसानी होगी।
श्रीमती बिसेन ने कहा कि जिला भाजपा का प्रयास रहा है कि सिवनी जिले में विकास को गति मिले एवं रोजगार के नये अवसर उपलब्ध हों, इस हेतु संगठन एवं हमारे पूर्व व वर्तमान विधायक गण भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता से जुटे हुए हैं। केवलारी के हमारे तत्कालीन विधायक राकेश पाल सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान संजय सरोवर बांध में फ्लोटिंग सौलर प्लांट स्थापित करने एवं धनौरा में महाविद्यालय खोले जाने के लिए जो प्रयास किये थे उसे भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृती दे दी है। इसी तरह लखनादौन के मठघोघरा में गौशाला अभ्यारण्य प्रारंभ करने की घोषणा हम सभी जिले वासियों के लिए संतोष एवं प्रसन्नता का अवसर है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!