ऑलम्यिाड परीक्षा का द्वितीय चरण प्रत्येक विकासखंड में संपन्न
Seoni 23 January 2025
सिवनी यशो:- राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल (State Education Centre, Bhopal) के पत्र क्र. 1/203505/2025 दिनांक 15/01/2025 के परिपालन में कलेक्टर के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी के मार्गदर्शन में सत्र 2024-25 में समस्त प्राथमिक/माध्यमिक विघालय में अध्ययनरत कक्षा 2 से 8 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय ऑलम्यिॉड परीक्षा (द्वितीय चरण) का आयोजन प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय मे किया गया।
प्रत्येक विकासखण्ड में ऑलम्यिॉड परीक्षा (द्वितीय चरण) के लिये 01 परीक्षा केन्द्र बनाया गया, जिसमे बच्चों के लिये सम्पूर्ण परीक्षा के दौरान भोजन की व्यवस्था की गई। परीक्षा मे सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियो को प्रथम चरण की परीक्षा मे उत्तीर्ण होने पर प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। इस जिला स्तरीय ऑलम्यिॉड परीक्षा के प्रथम दिवस 22 जनवरी 2025 को सम्पन्न परीक्षा मे दर्ज परीक्षार्थियों मे से 95.88 प्रतिशत विद्यार्थी उपस्थित रहे एवं 23 जनवरी 2025 को सम्पन्न परीक्षा मे दर्ज परीक्षार्थियों मे से 96.11 प्रतिशत विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ऑलम्यिॉड परीक्षा (द्वितीय चरण) मे जिला परियोजना समन्वयक, सहायक परियोजना समन्वयक एवं विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक के द्वारा परीक्षा केन्द्रो का अवलोकन किया गया।





