छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

Chhindwara 27 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- 76वां गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा के पुलिस परेड ग्राउण्ड पर हर्षोल्लास और उमंग के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंग ने स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली । कलेक्टर शीलेन्द्र सिंग के ध्वजारोहण करते ही पुलिस परेड ग्राउण्ड जन-गण-मन अधिनायक, की गूंज से गुजांयमान हो उठा। इस अवसर पर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंग ने नील गगन में हर्ष और खुशी के प्रतीक गुब्बारे छोड़े
समारोह में हर्ष फायर एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत की गई । कलेक्टर शीलेन्द्र सिंग ने खुली जीप में पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के साथ परेड का निरीक्षण किया । मुख्य अतिथि कलेक्टर शीलेन्द्र सिंग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया।

हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गणतंत्र दिवस - Seoni News

सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रमों के लिये पुरस्कार वितरित-समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सराहनीय प्रस्तुति दी। व्यायाम प्रदर्शन में स्कूल के छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, उद्यानिकी, मत्स्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरपालिक निगम, जनजातीय कार्य, कृषि, स्कूल शिक्षा, वन, उद्योग और पुलिस विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय कार्यक्रमों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया ! साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया।

आर.पी.आई. ने गणतंत्र दिवस पर अंबेडकर तिराहा में किया झंडावंदन

छिंदवाड़ा – आर.पी.आई. के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मोहनलाल पाटिल के निर्देशानुसार आर.पी.आई. द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2025 दिन रविवार को स्थानीय अंबेडकर तिराहा में प्रात: 8 बजे पूजा अर्चना पश्चात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन पाल की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद दिनेश मालवी नेे एवं अनिता दिनेश मालवी ने झंडा वंदन किया गया, इसके पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया । इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद किरार, मोनू प्रजापति, मोहन साहू, शिव यादव, दिनेश डेहरिया, सूरज पटवा, मनमोहन जैन, सीमा कहार, शीला साहू, ज्योति डेहरिया, राजेश खड़से सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।

ग्राम पंचायत बोरगांव में गणतंत्र दिवस मनाया गया

सौंसर। लोकतंत्र के महापर्व प्तगणतंत्र_दिवस पर ग्राम के समस्त शासकीय एवं विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण एवं महात्मा गांधी जी, भारत रत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जी एवं महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी निकाली गई।ग्राम पंचायत बोरगांव कार्यालय में सरपंच पंकज श्रीपत दातरकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई एवं देशभक्ति गीतों से ग्राम के कलाकारों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button