टेक्नोलॉजीदेश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

तीन वर्षीय अनाबिया की विलक्षण प्रतिभा, गौरांवित हुआ जिला

बुक आँफ वल्र्ड रिकार्ड से सम्मानित हुई अनाबिया

Seoni 27 January 2025
सिवनी यशो:- विलक्षण प्रतिभा कि धनी जिला सिवनी मध्यप्रदेश निवासी अनाबिया खान (Anabiya Khan) उम्र मात्र तीन वर्ष ने बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड (book of world record)  में अपना नाम दर्ज कराकर अपने साथ सिवनी का नाम रोशन किया। इस नन्हीँ परी कि प्रतिभा को देखते हुए यंग अचीवर ओलम्पियाड दिल्ली (Young Achiever Olympiad Delhi) द्वारा आयोजित समारोह में इंडिया स्टार रिपब्लिक अवार्ड 2025 (India Star Republic Award 2025) प्रदान किया गया, वहीं अभी हाल ही उसे जयपुर में आयोजित समारोह में बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में उसका नाम दर्ज कर सम्मानित किया।


इस बच्ची को विलक्षण प्रतिभा का धनी बनाने में उसकी माँ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है । बच्ची की माँ ने बताया कि महज सात माह की उम्र से ही उसे अनेक बात का ज्ञान कराया जा रहा है । परिणाम यह रहा कि उसे महज तीन साल में जनरल नॉलेज, साइंस संबंधी ज्ञान कराया जा रहा है और इसी ज्ञान का परिणाम रहा है कि अनाबिया खान ने इन्फ्लूएँसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराकर जिले को गौरवान्वित किया। बच्ची की प्रतिभा को देखते हुए यंग अचीवर ओलम्पियाड दिल्ली में आयोजित समारोह में इंडिया स्टॉर रिपब्लिक अवार्ड 2025 प्रदान किया गया। विलक्षण प्रतिभा की धनी अनाबिया की इस उपलब्धि में उनकी माँ 28 वर्षीय सिमरन अली का महत्वपूर्ण योगदान है। सिमरन ने साइंस में एमएससी की पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि बच्चों की ब्रेन मेमोरी ज्यादा तेज होती है।

बच्ची को एक वर्ष से कम आयु में ही फलों के नाम जानवरों के नाम सहित अन्य सामान्य जानकारियाँ दी जाती रही है । खेल खेल में बच्ची को अनेक जानकारियों से स्मार्ट बनाया गया है आज परिणाम यह है कि बच्ची को सामान्य ज्ञान एवं साइंस संबंधी प्रभावकारी प्रतिभा प्राप्त हो गयी है ।

प्रतिभा संपन्न बच्ची की मां सिमरन ने बताया कि उनकी एक ही बेटी है। उनके पति सैफ खान व्यापारी हैं। बच्ची की माँ सिमरन अपना अधिकांश समय बच्ची के साथ व्यतीत करती है और उसे सामान्य ज्ञान तथा साइंस से संंबंधित जानकारी देकर उसका ज्ञान बढ़ती है तथा ऑनलाइन माध्यम से जानकारी जुटा कर उसे बताती है ।

तीन वर्षीय अनाबिया को इंसान में होने वाली बीमारी के नाम एक मिनट में एक से साठ तक पोरिओडिक टेबल, भारत के 28 राज्य और उनकी राजधानियां सोलर सिस्टम में कितने ग्रह हैं. मानव शरीर के पांचन तंत्र के अलग-अलग हिस्से तथा उनके नाम भारतीय मुदा पर कितनी भाषाएं अंकित हैं, अनेकों राष्ट्र के राष्ट्रीय ध्वज को पहचानने कि क्षमता इत्यादि एवं अन्य जानकारियां उसे जुबानी याद है।
सिनरन कहती है कि उनका अगला लक्ष्य है कि बेटी ओलम्पियाड में इंटरनेशनल (International Olympiads) स्तर तक पहुंचे और देश को गौरवान्वित करें।

हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!