WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी के लड़को से पुलिस ने जप्त किया 09 किलो 336 ग्राम गांजा

Chhindwara 27 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पुलिस अधीक्षक छिन्दवाडा अजय पांडे (Superintendent of Police Chhindwara Ajay Pandey) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के मार्ग दर्शन में अवैध मादक पदार्थो के विक्रय/परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं, वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना प्रभारी कुण्डीपुरा  मनोज बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के विरुद्ध कार्य में संलिप्त आरोपियों से *कुल 09 किलो 336 ग्राम गांजा जिसकी कीमत करीब 90,000/- (नब्बे हजार रुपये) का जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियो के विरूद्ध अप. क्र. 56/25 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट* पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 25.01.2025 को मुखबिर की सूचना पर दो लड़के जिनमें एक लड़का ने ऑरेन्ज रंग की हुडी (टी-शर्ट) जिसमें सामने GAP लिखा हैं, गहरे नीले रंग का पेन्ट पहना हैं एवं दूसरे लड़का ने मटमैले रंग हुडी (टी-शर्ट) जिसमे सामने Diesel लिखा हैं, काले रंग का पेन्ट पहना हैं, जो सफेद रंग की बोरी में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) रखकर शंकर मंदिर सोनाखार रेल्वे ब्रिज के पास खड़े हैं, तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर मुखबिर के बताये अनुसार हुलिया के दो व्यक्तियो जिसमें एक व्यक्ति के हाथ में एक प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरी लिये हुए दिखाई दिये जिन्हे घेराबंदी/ दबिश देकर पकड़ा गया, जिनकी तलाशी लेने पर कब्जे से बोरी में रखे अवैध मादक पदार्थ (गांजा) 09 किलो 336 ग्राम कीमती करीब 90,000/-(नब्बे हजार रुपये) का होना पाया गया जिसके संबंध में आरोपियो से बारीकी से विधिवत पूछताछ (मेमोरेण्डम) करने पर एक अन्य आरोपी जो अवैध मादक पदार्थ (गांजा) को बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में गया हैं जिसे भी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी / दबिश कर पकड़ा गया, उक्त तीनों आरोपी *अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से अवैध* मादक पदार्थ (गांजा) को बेचने की फिराक में थे, आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) जप्त कर गिरफ्तार किया गया जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं ।

जप्त संपत्ति-अवैध मादक पदार्थ (गांजा) मात्रा 09 किलो 336 ग्राम कुल कीमती 90,000 रूपये (नब्बे हजार रूपये)*
गिरफ्तार आरोपी (1) प्रदुम पिता फत्तुलाल यादव उम्र 26 साल, (2).मंशाराम पिता शिवराम यादव उम्र 21 साल (3) मोहित पिता अशोक पंचेश्वर उम्र 20 साल,तीनो निवासी ग्राम सुकवाहा धनबर्रा टोला (लखनवाडा) जिला सिवनी
महत्वपूर्ण भूमिका- थाना प्रभारी निरी. मनोज बघेल, उपनि.आशीष बरकड़े, सउनि मनोज रघुवंशी, संतोष बघेल, प्र.आर.प्रदीप बघेल, आर. करन रघुवंशी, जीवन रघुवंशी, सायबर सेल आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!