सीएमओ के पास EOW को मिली 230 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का सीएमओ पर अपराध पंजीबद्ध
Seoni 30 January 2025
सिवनी यशो:- नगर परिषद् वारासिवनी बालाघाट की सी.एम.ओ. पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, जबलपुर द्वारा की गई छापे की कार्यवाही । ई ओ डब्ल्यु की कार्यवाही में श्रीमति दिशा डेहरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका वारासिवनी जिला बालाघाट एवं प्रभारी नगर पालिका परिषद जिला सिवनी पर लोकसेवक होते हुये आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, जबलुपर द्वारा छापे की कार्यवाही की गई। कार्यवाही करते हुये 30.01.2025 को निम्न तीन स्थानों पर ईओडब्ल्यू इकाई जबलपुर की टीमों द्वारा आरोपी के छिंदवाड़ा स्थित मूल निवास पर, जिला सिवनी, कार्यालय, वारासिवनी जिला बालाघाट, कार्यालय एवं निवास स्थान पर सर्च कार्यवाही की गई।
कार्यवाही में पाया गया कि श्रीमती दिशा डहेरिया द्वारा आय से अधिक संपत्ति 220 प्रतिशत अधिक पाई गयी जिस पर अपराध कमांक-15/25 धारा 13(1) बी. 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 संशोधित अधिनियम-2018 के अंतर्गत लोकसेवक श्रीमति दिशा डेहरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका वारासिवनी जिला बालाघाट एवं प्रभारी नगर पालिका परिषद जिला सिवनी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
कार्यवाही के दौरान आरोपी एवं उसके परिवारजनों के नाम से संपत्तियों की जानकारी प्राप्त हुई, जिसका विवरण देते हुये लोकायुक्त उप अधीक्षक ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि इनके पास कुल मकान/दुकान (कुल-04) है जो इस प्रकार है मकान 01:- एम.आई.जी, कालोनी छिंदवाड़ा करीब 1500 वर्गफीट, जिला छिंदवाड़ा मकान 02:- एम.आई.जी, कॉलोनी छिंदवाड़ा, करीब 3000 वर्गफीट, जिला छिंदवाडा दुकान 01:- मेन रोड़ नागपुर, जिला छिंदवाड़ा। दुकान 02:- जे.के. जीन्स, शॉप, एम.आई.जी. कॉलोनी, छिंदवाड़ा, जिला छिंदवाड़ा। वाहन- (कुल- 05), इस प्रकार बताये गये चार पहिया वाहन-02, इको स्पोर्ट्स एवं केटा। दो पहिया वाहन 03 इसके साथ ही अन्य घरेलू सामान एवं दुकान का सामान, नगद, सोने-चांदी के जेवर कुल कीमती लगभग 30 लाख रूपये।
उक्त तीनों स्थानों पर सर्च कार्यवाही में आभूषण, मकान, दस्तावेज, बैंक खाते इत्यादि से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा रही है। सर्च कार्यवाही के दौरान प्राप्त जानकारी / दस्तावेज के विश्लेषण पर लगभग 2.5 करोड़ रूपये मूल्य की अनुपातहीन संपत्ति का अनुमान है। सर्च कार्यवाही जारी है। ईओडब्ल्यू इकाई जबलपुर से उपुअ श्री ए व्ही सिंह के नेतृत्व में एवं निरीक्षक प्रेरणा नाण्डेय, कीर्ति शुक्ला, छविकांती आर्मो द्वारा वारासिवनी, उपुअ स्वर्णजीत सिंह धामी के नेतृत्व में एवं उपुअ लक्ष्मी यादव, उनि विशाखा तिवारी द्वारा छिंदवाड़ा तथा उपुअ श्री मुकेश खंपरिया के ष्ट्वतृत्व में सिवनी में एक साथ कार्यवाही की जा रही है।





