टेक्नोलॉजीमध्यप्रदेशसिवनी

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मे सिवनी जिले की छात्रा प्रगति ने पाया प्रथम स्थान

Seoni 31 January 2025
सिवनी यशो:- जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी द्वारा बताया गया कि कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन पवार के निर्देशन मे जिला स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान,गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी 2024-25 प्रतियोगिता मे चयनित 31 प्रतिभागियों द्वारा जोन स्तरीय प्रतियोगिता मे अपने मार्गदर्शी शिक्षको के साथ सम्मिलित हुये। जोन स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन डाईट जबलपुर मे किया गया, जिसमे संभाग की सभी जिलो द्वारा प्रतिभागिता की गई। जोन स्तर से संभाग मे सबसे अधिक 05 मॉडल सिवनी जिले से राज्य स्तर के लिये चयनित हुये।

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मे सिवनी जिले की छात्रा प्रगति ने पाया प्रथम स्थान - Seoni News

इसी क्रम में 31 जनवरी को राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सिवनी जिला गौरवांन्वित हुआ। राज्य स्तर पर विज्ञान,गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रर्दशनी 2024-25 प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले चयनित 05 मॉडलो मे से कक्षा 6 से 8 स्तर वाले वर्ग मे सिवनी जिले की कक्षा 07 मे अध्ययनरत बालिका प्रगति सनोडिया पिता आशाराम सनोडिया को राज्य मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जो जिले के लिये गौरव का विषय है।

छात्रा प्रगति सनोडिया पिता आशाराम सनोडिया कक्षा 7वीं शा.मा.शा. भैरोगंज मे अध्ययनरत है, मार्गदर्शिका शिक्षिका दीपिका विश्वकर्मा के मार्गदर्शन मे अपने कृषि अंतर्गत नेचुरल फार्मिग मॉडल को तैयार किया गया, साथ ही जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी के द्वारा जिला स्तर, संभाग स्तर, एवं राज्य स्तर पर भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को मार्गदर्शन एवं समस्त प्रकार के सहयोग प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर सिवनी जिले के समस्त शिक्षक, जनशिक्षक, समस्त अधिकारी वर्ग द्वारा छात्रा प्रगति सनोडिया को बधाई दी गई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button