seoni 30 January 2025
सिवनी यशो:- शनिवार 1 फरवरी 2025 को दोपहर 12:00 बजे से शहीद चौक पलारी बस स्टैंड में विशाल किसान श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है ।
ज्ञात हो कि 24 वर्ष पूर्व 1 फरवरी 2001 दिन गुरुवार को पलारी चौराहा पर पानी बिजली एवं मजदूरों की समस्या को लेकर विशाल किसान, मजदूर आंदोलन किया गया था । आंदोलन समाप्ति के उपरांत षड्यंत्र पूर्वक तत्कालीन सरकार के इशारे पर आंदोलन को कुचलने के उद्देश्य से तत्कालीन बजरंग दल के जिला सह- संयोजक राजेश राय की आंदोलन स्थल से 4 किलोमीटर दूर शांतिपूर्ण स्थल पर सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी ।
उक्त आंदोलन का नेतृत्व तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य डां. प्रमोद राय द्वारा किया गया था तब से लेकर अब तक विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों के द्वारा उक्त श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है आप सभी अवश्य पहुंचे ।



