WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

नुक्कड़ नाटक तथा जागरूकता वाहन के माध्यम से साइबर अपराध से किया सावधान

सायबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने का स्टेट बैंक एवं पुलिस विभाग का संयुक्त प्रयास

 Seoni 31 January 2025

सिवनी यशो:- भारतीय स्टेट बैंक एवं मध्यप्रदेश पुलिस के समन्वय द्वारा सिवनी थाना कोतवाली परिसर में सायबर सिक्युरिटी जागरूकता अभियान के तहत फ्लेग ऑफ सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अभियान में सिवनी नगर में अलग अलग स्थानों – छिंदवाड़ा चौक, शुक्रवारी चौक, बाहुबली चौक एवं कचहरी चौक पर सायबर सिक्युरिटी जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया।

इस अभियान में सीएसपी सुश्री पूजा पांडे ने विभिन्न प्रकार के सायबर अपराध जैसे डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटोरशन, इत्यादि के बारे में बताया गया, इसी तारतम्य में मुख्य प्रबंधक नरेंद्र यादव द्वारा विभिन्न फाइनेंशियल फ्रॉड जैसे कार्ड स्वैपिंग, शोल्डर सर्फिंग, मनी म्यूल आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं सतर्क रहने के उपाय बताए। थाना प्रभारी सतीश तिवारी द्वारा किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत सायबर क्राइम वेबसाइट www.cybercrime.gov.in एवं हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करने हेतु जानकारी दी गई । कार्यक्रम के अंत में सीएसपी सुश्री पूजा पांडे मैडम, एवं भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी साथ समस्त पुलिस स्टाफ के द्वारा जागरूकता वाहन को झंडा दिखाकर रवाना किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!