मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पार्षद पतियो से परेशान सीएमओ ने नगरीय प्रशासन को लिखा प्रत्र और कार्यवाही की जाये

सूचना के अधिकार में अनावश्यक जानकारी मांगकर करते है परेशान, विकास कायो्र में बनते है बाधक 

पार्षद पतियो से परेशान सीएमओ ने नगरीय प्रशासन को लिखा प्रत्र और कार्यवाही की जाये - Seoni News 08 February 2025
सिवनी यशो: – नगर परिषद लखनादौन में राजनीतिक खींचतान के चलते विकास कार्य ठप हो गए हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी गीता वाल्मीकि ने आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को पत्र लिखकर पार्षदों और उनके पतियों द्वारा अनावश्यक पत्राचार और झूठी शिकायतों के माध्यम से कार्यालयीन कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत की है।
 सुश्री गीता वाल्मीकि ने अपने पत्र में कहा है कि कुछ पार्षद और उनके पति राजनीतिक विरोधाभास के चलते आए दिन निकाय में अनावश्यक रूप से पत्राचार करते हैं और झूठी शिकायतें करते हैं। इससे उन्हें अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न होती है और नगर के विकास कार्यों में रुकावट आती है। उन्होंने यह भी कहा कि परिषद में सामंजस्य ना होने के कारण किसी भी विषय पर अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे कार्यालयीन कार्य प्रभावित होते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना के अधिकार के तहत भ्रामक जानकारी मांगी जाती है और लगातार दो-चार दिनों में कोई ना कोई जानकारी मांगी जाती है। जबकि लखनादौन की जनता विकास कार्यों से संतुष्ट नजर दिखाई देती है। पार्षद पति कुछ पार्षद और पार्षद पत्नियां अनैतिक पूर्व काम करने का दबाव बनाते हैं और मानसिक रूप से परेशान करते हैं। यह सब हो रहा है। संविधान को मानने वाले आदमी के साथ संविधान का उल्लंघन करवाने को मजबूर करना ऐसा कुकृत्य प्रयास किया जा रहा है। जबकि नगर विकास में सड़कें, नाली, प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता हितग्राही मूलक कार्य सरकार की सारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो रहा है।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अध्यक्ष एवं कुछ पार्षद गणों के सहयोग से नगर में समस्त विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित हैं। उन्होंने अनुरोध किया है कि संबंधितों द्वारा मांगी जाने वाली जानकारी औचित्यपूर्ण नहीं होती है और केवल नगर विकास के कार्यों में रुकावट एवं शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से की जाती है। उन्होंने इन कृत्यों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने का भी अनुरोध किया है।
इस मामले में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर संभाग, कलेक्टर सिवनी, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण सिवनी, अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन और अध्यक्ष नगर परिषद लखनादौन को भी प्रतिलिपि भेजी गई है।
पार्षद पतियो से परेशान सीएमओ ने नगरीय प्रशासन को लिखा प्रत्र और कार्यवाही की जाये - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button