क्राइममध्यप्रदेशसिवनी
मजदूर के ऊपर गिरा पेड़ मजदूर की मौत, कूप कटाई के दौरान घटी घटना
Seoni 09 February 2025
सिवनी यशो:- बरघाट प्रोजेक्ट सिवनी परिक्षेत्र में विभागीय सागौन कटाई के दौरान पेड़ कटाते समय एक मजदूर के ऊपर पेड़ गिर जाने से उसकी मौत हो गयी । जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को मुंगवानी निवासी आदिवासी मजदूर निम्मा उईके जो बरघाट प्रोजेक्ट की कूप कटाई में मजदूरी से पेड़ काट रहा था अचानक उसके ऊपर पेड़ गिर और वह पेड़ के नीचे दब गया । जिसे वहाँ मौजूद मजदूरों द्वारा निकाला गया तथा विभागीय कर्मचारियों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरई लेकर गये जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
मजदूर की मृत्यु के पश्चात पोस्टमार्टम करवाया, तथा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने 8 फरवरी को मृतक मजदूर के गृह निवास मुंगवानी खुर्द में ग्रामवासियों के साथ पं.ओमप्रकाश तिवारी, ग्राम पंचायत सरपंच अंबिका तिवारी, शिवदयाल पटेल, नेमी सनोडिया, रामदयाल पटेल , राजेश सनोडिया, जोधे, सतीश, गोलू साहू, श्याम दुबे, रामलाल, किशोरी, रवि,राम्मा विनोद उइके, आदि की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।
दुर्घटना में मृत मजदूर अपने पीछे वृद्ध मां, 29 वर्षीय पत्नि,दो पुत्र, बहन ,छोटे भाई को विलखता छोड़ गए हैं। बरघाट प्रोजेक्ट के संबंधित अधिकारियों ने मृतक मजदूर को आंशिक सहायता राशि तत्काल प्रदान करते हुये शासन के नियमों अनुसार सहायता प्रदान करने की बात कहीं है ।





