पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि प्रत्येक बूथ पर समर्पण दिवस के रूप में मनायी जायेगी
Seoni 10 February 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी मंगलवार 11 फरवरी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रत्येक मंडल और बूथ समर्पण दिवस के रूप में मनायेगी ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा है कि हमारी पार्टी राष्ट्रवाद को लेकर कार्य कर रही है 11 फरवरी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को हम सब समर्पण दिवस के रूप में मनाते आ रहे है इस दिन सभी 27 मण्डलों में एक साथ यह कार्यक्रम आयोजित किये जावेंगे । इसके बाद पूरे जिले में प्रत्येक बूथ पर समर्पण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा । इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को सहभागी बनाना है ।
सिवनी जिला भाजपा कार्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि का कार्यक्रम नगर के दोनों मंडल संयुक्त रूप से शाम 05 बजे आयोजित करेंगे । कार्यक्रम में नगर के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकत्र्ता अपनी उपस्थिती सुनिश्चित करें ।



