सिवनीमध्यप्रदेश

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर नेहा मीना सख्त, सीएम हेल्पलाइन और लंबित प्रकरणों में लापरवाही पर नोटिस के निर्देश

स्वरोजगार योजनाएं, दस्तक अभियान, माय भारत पोर्टल और अनुकम्पा नियुक्ति शिविर की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

कलेक्टर नेहा मीना समय-सीमा बैठक, सीएम हेल्पलाइन पर कार्रवाई के निर्देश

Seoni, 27 July 2026
सिवनी यशो:- कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, सीएम हेल्पलाइन, समय-सीमा प्रकरणों, स्वरोजगार योजनाओं, दस्तक अभियान, माय भारत पोर्टल एवं अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए प्रत्येक कार्य का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सिवनी कलेक्ट्रेट में समय-सीमा बैठक की अध्यक्षता करतीं कलेक्टर नेहा मीना
सिवनी कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर नेहा मीना ने सीएम हेल्पलाइन, स्वरोजगार योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस के निर्देश

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना उचित कारण कोई भी शिकायत लंबित न रहे। प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर समाधान किया जाए।

समीक्षा के दौरान उप संचालक कृषि द्वारा एक शिकायत में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप फॉलोअप दर्ज नहीं किए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के मामलों में किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समय-सीमा और मॉनिटरिंग प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

बैठक में समय-सीमा, सीएम मॉनिट एवं सीएस मॉनिट के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए तथा जिन मामलों में एक से अधिक विभागों का समन्वय आवश्यक हो, उनमें आपसी तालमेल स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

स्वरोजगार योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप प्रकरण तैयार करें

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) तथा पीएमएफएमई सहित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र प्रकरण तैयार कर बैंकों को शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से जिले में रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाए।

आजीविका मिशन की अपेक्षाकृत कम प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने जिला परियोजना प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

दस्तक अभियान और माय भारत पोर्टल पर विशेष जोर

दस्तक अभियान की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने घर-घर सर्वेक्षण की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सार्थक एप के माध्यम से दर्ज की जाए और सर्वे कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।

माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीयन की समीक्षा करते हुए उन्होंने विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन कराने के निर्देश दिए।

31 जुलाई को लगेगा अनुकम्पा नियुक्ति शिविर

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने 31 जुलाई को आयोजित होने वाले अनुकम्पा नियुक्ति शिविर की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेज समय रहते पूर्ण कराए जाएं तथा पात्र आवेदकों के मामलों का नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर, सभी एसडीएम, जिला अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

दतिया उपचुनाव: चिकित्सक और केमिस्ट भाजपा की ताकत बनें, डॉ. महेंद्र सिंह का आह्वान

खिले किसानों के चेहरे: सीएम मोहन यादव ने 82.70 लाख किसानों को दिए 4-4 हजार रुपये, 3,300 करोड़ की बड़ी सौगात

गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, 29 जुलाई से शुरू होगा सात माह का अभियान

गुरु पूर्णिमा पर त्र्यंबक ज्योतिष कार्यालय में होगा अखंड रामचरितमानस पाठ, गुरु पूजन एवं हवन का आयोजन 

https://balaghat.nic.in/event/%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A4%AF-%E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%AE%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%A0%E0%A4%95-2/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button