WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

 अब शिक्षा के साथ मिल रही व्यवसायिक शिक्षा:सांसद

सांसद ने पेंचवेली कॉलेज गैदरिंग में विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन

Chhindwara 18 February 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन लाने का काम जारी है ।अब शिक्षा के साथ व्यावसायिक शिक्षा भी दी जाती है।जिससे विद्यार्थी का संपूर्ण विकास हो सके और रोजगार के साधन भी बन सके । कहा बेसिक शिक्षा में तकनीकी शिक्षा को शामिल करने से रोजगार के साधन बढ रहे है।
उक्त उद्दगार परासिया के पेंचवेली कॉलेज में गैदरिंग के दूसरे दिन सांसद बंटी विवेक साहू ने छात्रों का उत्साह वर्धन करने हुये व्यक्त किये। गौरतलब है कि कॉलेज के इतिहास में पहली बार स्नेह सम्मेलन में सांसद शामिल हुए है। इसको लेकर विद्यार्थियों में उत्साह था। स्नेह सम्मेलन के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि गैदरिंग में विद्यार्थी रिफ्रेश हो जाते हैं।अपने अंदर छुपी प्रतिभाओं को मंच पर भी लाते हैं। उन्होंने कहा बीते 6 साल से गैदरिंग बंद थी । 
जन भागीदारी अध्यक्ष प्रदीप राजपूत के नेतृत्व में फिर से गैदरिंग शुरू हुई है। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अशोक बारसिया ,नगर पालिका परासिया के अध्यक्ष विनोद मालवी, जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रदीप राजपूत, परमजीत सिंह विज, मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी, रूपेंद्र डेहरिया, सौरभ ठाकुर, रोहित पोफली,भाजपा के अन्य मंडलों के अध्यक्ष कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष और छात्र संघ प्रभारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का खास आकर्षण घोड़े पर सवार छावा रहे । इस मराठा योद्धा के साहस संघर्ष को छात्र ने प्रस्तुत किया। देश के गौरवशाली इतिहास को पेंचवेली कॉलेज की गैदरिंग में प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता की बानगी भी प्रस्तुत की ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!