WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
बालाघाटमध्यप्रदेश

17879 विद्यार्थियों ने हल किया बोर्ड परीक्षा का हिंदी का प्रश्न पत्र

119 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण रूप से हुआ 12 वी का पहला पेपर

Balaghat: 25 February 2025
बालाघाट यशो:- माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 12 वी की परीक्षा मंगलवार से प्रारम्भ हुई है। परीक्षाओं की तैयारी के सम्बंध में जिला शिक्षा अधिकारी एके उपाध्याय ने बताया कि कक्षा 12 वी का पहला प्रश्न पर मंगलवार को जिले के 119 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। हिंदी प्रश्न पत्र में कुल 17879 परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र हल किया। जबकि जिले में कुल 18179 छात्रों की उपस्थिति में से 300 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें।

पहला प्रश्न पत्र मंगलवार को सुबह 9 बजे से परीक्षा केंद्रों पर हलचल बढ़ गई थी। बालाघाट एसडीएम गोपाल सोनी ने नगर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण आवश्यक व्यवस्थाओं ऑयर बोर्ड द्वारा निर्धारित मापदंडों का अवलोकन किया। उन्होंने सीएम राइज स्कूल, उत्कृष्ठ विद्यालय, महात्मा गांधी मिडिल स्कूल का औचक निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी भी परीक्षा केंद्रों से कोई भी अप्रिय सूचना नही प्राप्त हुई है। सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्बाध्य रूप से माशिमं के निर्देशो के अनुरूप आयोजित हुई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!