शराब बंदी के लिये गुलाबी गैंग ने खोला मोर्चा, कहा गांव – गांव होगा उग्र प्रदर्शन
Chhindwara 05 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- विगत् लंबे समय से ग्र्राम माचागोरा के आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में एवं डेम के आसपास देशी-विदेशी मदिरा की जगह-जगह कुचिया खुलने से यहॉ आपराधिक घटनायें एवं माचागोरा डेम जो कि वर्तमान में जिले का एक पर्यटक स्थल है जहॉ प्रतिदिन हजारों पर्यटक भ्रमण करने आते हैं, जिनके साथ शराबियों द्वारा अनावश्यक ही वाद-विवाद किया जाता है एवं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनायें सामने आ रही है, इससे माचागोरा सहित आसपास के ग्रामों में आये दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पहले भी प्रशासन को दी गई परंतु प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने एवं शराब माफियाओं को खुला संरक्षण देने के कारण ग्रामीणों ने गुलाबी गैंग कमाण्डर मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ प्रभारी संपूर्ण महाराष्ट्र पूर्णिमा वर्मा से इस शराब की बिक्री पर रोक लगाने संपर्क किया ।
ग्रामीणों की मांग पर गुलाबी गैंग कमाण्डर पूर्णिमा वर्मा ने माचागोरा ग्रामम सहित आसपास के ग्रामीण महिलाओं एवं पुरूषों को एकजुट कर गुलाबी गैंग का गठन किया है । उन्होनें प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में चल रही देशी एवं विदेशी मदिरा की कुचिया तत्काल बंद की जावे एवं क्षेत्र में 24 घंटे पुलिस की गश्त बढाई जावे और इस संपूर्ण क्षेत्र को स्पेशल जोन में लिया जावे। अन्यथा चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह केे अंदर पर गुलाबी गैंग द्वारा गांव-गांव में उग्र प्रदर्शन किया जावेगा, जिसकी संपूर्ण जबावदारी शासन प्रशासन की होगी ।
शराबबंदी को लेकर हस्ताक्षर अभियान की टीम पहुँची ज्वाला देवी मंदिर





