छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण

विक्रय पर हुई कार्यवाही, एलपीजी सिलेंडर जब्त

 Chhindwara 11 March 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- (चौरई) खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं जिला कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देश पर विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध विक्रय, भंडारण, व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत मंगलवार को एस डी एम प्रभात मिश्रा एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रवि मुकासी द्वारा राजा राम साहू पिता बुद्धू लाल साहू निवासी माचागोरा के गृह स्थान पर कार्यवाही में मौके पर उपलब्ध 21भरे व 3खाली गैस सिलेंर्ड जब्त किए गए। वही अर्जुन साहू पिता गोनाराम साहू निवासी माचागोरा से 15भरे सिलेंडर 1खाली सिलेंडर किराना दुकान पर व्यावसायिक विक्रय किया जाना पाये गए अधिकारी ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त कर कार्यवाही व बताया कि इस प्रकार क़ी कार्यवाही लगातार होती रहेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button