नशे का बढ़ता प्रचलन पर्व की गरिमा के अनुकूल नहीं, समाज को विचार करना चाहिये
आदिशक्ति माँ ज्वाला देवी मंदिर में 80 वें सप्ताह संपन्न हुआ सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ
Seoni 16 March 2025
सिवनी यशो: – भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित आदिशक्ति ज्वालाा देवी सिद्ध पीठ आस्था और श्रद्धा का प्रमुख ऐसा केन्द्र बन गया है कि श्रद्धा भक्ति और आस्थावान इस मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ति के साथ मानसिक और आत्मिक शांति के लिये बड़़ी संख्या में विश्वास के साथ पहुँच रहे है और उनका विश्वास भी माँ ज्वाला देवी के आशीर्वाद से दृढ़़ हो रहा है । इस शक्ति पीठ में भक्ति और श्रद्धा के साथ हर शनिवार को सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया जाता है, यह क्रम पिछले 80 वें सप्ताह से निरंतर किया जा रहा है । सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ समाज के बीच सकारात्मक विचारों को प्रेषित करने का भी यह प्रमुख केन्द्र के रूप में पहचान बना रहा है ।
इस धार्मिक स्थान से अनेक विषयों पर समाज को जागरूकता संबंधी संदेश दिये जाते है । इस सप्ताह होली मिलन कार्यक्रम के दौरान नगर को स्वच्छ बनाये रखने के लिये अपने आप पास साफ सफाई रखना सबकी जिम्मेदारी विषय पर विचार विमर्श हुआ । उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी और कहा कि होली हमें आपसी सदभाव और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है यह पर्व अर्धम पर धर्म की विजय का प्रतीक है यह पर्व बुराई को जलाने का संदेश है परंतु इस पर्व को विकृत करते हुये नशा करने का जो प्रचलन बढ़ रहा है वह पर्व की गरिमा के विपरीत है इस पर सामाजिक रूप से विचार किया जाना चाहिये ।
यहाँ बता दें कि सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में लगातार 80 सप्ताह से प्रत्येक शनिवार को युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है । श्रद्धा एवं भक्ति के इस अनुपम संगम की विशिष्टता यह है कि इस साप्ताहिक मिलन के दौरान जागरूकता और तात्कालिक विषयों पर चर्चा भी की जाती है ।
मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की नियमित्ता के अभिनव प्रयास ने इसकी ख्याति बढ़ा दी है और इस टीम का निरंतर विस्तार हो रहा इसमें पड़ोसी जिलों के साथ अन्य राज्यों के भक्त भी जुड़ रहे है । नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है ।शनिवार को 80 वें सप्ताह के आयोजन में मुख्य यजमान गुप्तनाम सिवनी सहपरिवार पहुंचकर मातारानी के दरबार मे पूजन एवं महाप्रसाद भोग अर्पित किया गया माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिभाव से संपन्न आयोजन के पश्चात महाभोग का वितरण किया गया । भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है ।
सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। आने वाले शनिवारों को विशेष बनाने के लिये युवाओं एवं मातृशक्ति में भारी उत्साह का वातावरण है । समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।






