शहर कांग्रेसी पार्षदों ने दीं आंदोलन की चेतावनी
जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन
Chhindwara 28 March 2025
परासिया यशो:- कोयलांचल क्षेत्र परासिया शहर के नगर पालिका में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने नेताप्रतिपक्ष वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय के नाम पर परासिया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और आंदोलन की चेतावनी दी भाजपा परिषद की नाकामी लापरवाही के कारण शहर में अभी से भीषण जल संकट आ गया है जबकि अभी तो गर्मी की शुरुआत है और न कि अभी तो 3 माह काटना बाकी है एवं ज्ञापन में बताया गया कि परासिया शहर के वार्डो में अभी से नल 6 से 7 दिनों में आने लगे हैं पानी को लेकर भाजपा परिषद उदासीनता है उन्होंने इस और कोई कार्य योजना नहीं बनाई है लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि नगर पालिका ने करोड़ों रुपए की लागत से बना पेंच नदी एनीकेट बांध तकनीकी खामियों के कारण पूरा पानी बीच में बह गया है ।
लगातार शिकायत के भाजपा सभापति पाषर्द और नेताप्रतिपक्ष बाद भी भाजपा की नगरपालिका ने 3 करोड़ का भुगतान कर दिया जिसके कारण नगरपालिका एवं जनता को हानि हुई है वही नगरपालिका अध्यक्ष पर शिकायत के बाद 22 लाख रुपए की व्यक्तिगत लाभ के लिए नगरपालिका को नुक्सान पहुंचाया गया है । जिसके लिए कलेक्टर द्वारा जांच समिति बनाई है अब बांध में एक बूंद पानी नहीं है जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है वैसे भी शहर की 50 हजार की जनता को लगभग 2 सालो से भी ऊपर हो गई ।
खदान का गंदा बदबूदार दूषित पानी पी रहे हैं जिससे लोगों के स्वास्थ्य में असर पड़ रहा है और नल टैक्स भी 40 से 100 भाजपा की परिषद बढ़ा दिया वहीं साफ स्वच्छ पानी एवं रोज पानी के लिए टैक्स लिया मगर ऐसा नहीं है अब शहर परिवार के ऊपर भाजपा परिषद की उदासीनता लापरवाही के कारण पानी पानी को तरसने मजबूर होगी जनता शहर में वैसे भी जगह जगह पाईप लाईन लीकेज है जिससे पीने का पानी रोडो पर बह रहा है आज दिनांक तक भाजपा परिषद ने आगामी दिनों के भीषण जल संकट को लेकर कोई कार्य योजना नहीं बनाई है जबकि स्थिति दिनों दिन खराब हो रही है बगैर सूचना दिए वहीं समय को भी एक धंटे से घटाकर आधा घंटा कर दिया गया है ।
वहीं कांग्रेसी पार्षदों ने हस्ताक्षर कर 7 सूत्री ज्ञापन सौंपा जिसमें 2 मांग में शहर में लगभग 3 वषों से खदान का दूषित पानी सप्लाई हो रहा जिससे लोगों के स्वास्थ्य में असर पड़ रहा है 3 मांग कलेक्टर ने नगरपालिका अध्यक्ष पर 22 लाख रुपए की स्वयं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नगरपालिका को आर्थिक अनियमिता किया उस जांच को सवाजिनिक करने और कार्यवाही करने एवं आमजन में शंका है की सत्ता के दवाब में कार्यवाही को दबाया जा रहा जांच को निष्पक्ष कर कार्यवाही की जावे 4 मांग में शहर जो आमजनों पर जल कर टैक्स 100 बढ़ाया गया और सम्पत्तिकर कर 10 प्रतिश को बढ़ाया गया जबकि कोई सुविधा नहीं मिल रही है उसे तत्काल वापस लिया जावे





