20 अप्रैल को विशाल रैली का आयोजन कर मनायेगी अंबेडकर जयंती
जय भीम सेना की बैठक संपन्न
Chhindwara 30 March 2025
छिंदवाड़ा यशो :- जयभीम सेना सामाजिक संगठन की बैठक आज जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित की गई । जिसमें संगठन के कोर कमेटी के लोगों के द्वारा निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल महामानव डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती है । इस जयंती उत्सव समारोह को जय भीम सेना सामाजिक संगठन के द्वारा 20 अप्रैल दिन रविवार को अंबेडकर तिराहा से विशाल रैली, समाज के लोगों का सम्मान करके मनाया जायेगा ।
संगठन में आज संगठन का विस्तार करते हुये उमरेठ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोज बघेल को व कार्यकारी अध्यक्ष रामसिंग धुर्वे को जिम्मेदारी दी गई कि बाबा साहेब अंबेडकर जी के विचारों पर चलकर शोषित, वंचित, गरीब समाज को हक, अधिकार व न्याय दिलाने के लिये संघर्ष करें ।
संगठन ने इस बैठक में निर्णय लिया कि छिंदवाड़ा जिले में दलित समाज के पीडि़त लोगों की पुलिस विभाग द्वारा एफ.आई.आर. तक दर्ज नहीं की जा रही है न ही उनको न्याय मिल पा रहा है, जिसको लेकर संगठन 1 अप्रैल दिन मंगलवार को प्रात: 12 बजे जिला कलेक्ट्रेट में महामहिम राष्ट्रपति के नाम व जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समाज की मांगो को लेकर पीडि़तों के साथ ज्ञापन के माध्यम से न्याय करने हेतु सौंपा जायेगा ।
आज बैठक में मुख्य रूप से शिवम पहाड़े, राजकुमार खड़से, सीताराम सरेयाम, मदन बरखाने, संजय विश्वकर्मा, पारस बंशकार, संदेश बघेल, राकेश तेकाम, रंजीत रविकर, बबलू कनोजे, मनीष मृदुलकर, राजा गुन्हेरे, अरविंद मोहबे, कुंदन मण्डराह, मेहताप डोले, खेमराज पहाड़े, मनोज बघेल, रामसिंग धुर्वे, संजय बॉक्सर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।





