क्राइमछिंदवाड़ा

उड़ीसा का फरार गांजा तस्कर आदम सुना गिरफ्तार

Chhindwara 01 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- थाना कोतवाली पुलिस ने 44 किलो गांजा तस्करी के मामले में उड़ीसा के जिला कालाहांडी निवासी फरार आरोपी आदम सुना को गिरफ्तार कर लिया है। यह इलाका अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद, छिंदवाड़ा पुलिस टीम ने साहसिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।
घटना का विवरण: थाना कोतवाली छिंदवाड़ा में अपराध क्र. 752/2024 धारा 8/20, 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 14 नवंबर 2024 को 44 किलो गांजा ज़ब्त किया गया था। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से एक किशन सिंह सिद्धू ने खुलासा किया कि यह गांजा उसने उड़ीसा के कालाहांडी जिले के आदम सुना से खरीदा था

। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमेश कुमार गोल्हानी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उड़ीसा भेजी गई।

अंध विश्वास ने बना दिया हत्यारा, परिवार पहले से ही बीमारियों से जूझ रहा है

गिरफ्तारी अभियान: टीम ने जिला कालाहांडी के विभिन्न स्थानों पर लगातार 4-5 दिनों तक दबिश दी। आखिरकार, तलनुआ गांव (थाना एम. रामपुर) में आरोपी आदम सुना को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि उसका साथी किशन सिंह सिद्धू (जो वर्तमान में छिंदवाड़ा जेल में बंद है) के साथ मिलकर वह गांजा बेचता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसके गांव के जंगलों में बड़ी मात्रा में गांजा उपलब्ध होता है और नक्सल प्रभावी क्षेत्र होने के कारण उड़ीसा सरकार द्वारा इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती। आरोपी का विवरण: नाम: आदम सुना पिता का नाम: जयराम सुना उम्र: 32 वर्ष निवासी लतनुआ गांव, मणिकेरा, जिला कालाहांडी, थाना एम. रामपुर, उड़ीसा गिरफ्तारी की तारीख: 1 अप्रैल 2025, दोपहर 1:30 बजे
टीम की भूमिका – इस साहसिक अभियान में थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी, उप-निरीक्षक नरेश कुमार झारिया, प्रधान आरक्षक 98 रविंद्र सिंह ठाकुर और आरक्षक 857 शैलेन्द्र राजपूत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य किया।

24 लाख की लूट करने वाले, 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़े

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button