24 लाख की लूट करने वाले, 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़े
व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते जानलेवा हमला एवं लूट की वारदात को अंजाम दिया
Seoni 01 April 2025
सिवनी यशो:- कुरई थाना क्षेत्र में गत सोमवार को बड़ी लूट की घटना घटित हुई थी जिसमें एक सराफा व्यापारी को कुछ व्यक्तियों ने पहले कार से टक्कर मारकर गिरा दिया फिर दो युवक जो मोटर सायकल से पीछे चल रहे थे व्यापारी से मारपीट कर जेबरों से भरे बैग को छीन लिया जिसमें लगभग 24 लाख के जेवर थेे । कुरई थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों ने मार्गदर्शन में लुटेरों को पकडऩे की योजना को टीम के साथ अंजाम दिया और रिपोर्ट होने के कुछ ही घंटों में सफलता प्राप्त की और लुटेरों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है एक आरोपी फरार है । पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने उक्त लूट से संबंधित जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में देते हुये बताया कि अभी तक जिले में जितनी भी लूट संबंधी घटनाएँ हुई है उनके आरोपियों को पकडऩे में पुलिस सफल रही है । कुरई लूट के आरोपियों को पकडऩे में कुरई पुलिस के प्रयास के लिये पुलिस अधीक्षक ने कुरई थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ की सराहना की ।
कुरई के घटना क्रम में बताया गया कि सोमवार 31/03/2025 को प्रार्थी नारायण सोनी पिता गणेश सोनी उम्र 23 साल निवासी ग्राम खवासा थाना कुरई ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी ग्राम कुरई बाजार चौक में सौरभ ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है। दिनांक 30/03/2025 को जेवरातों से भरा बैग कंधे में टांग कर अपने घर खवासा के लिये रवाना हुआ था, शाम करीबन 07.00 बजे जैसे ही रिड्डी टेक तिराहा (एन.एच.44 सिवनी से नागपुर रोड) के आगे पहुंचा तो एक सफेद रंग की कार पीछे से आकर टक्कर मार दी और आगे जाकर खड़ी हो गई। जिससे प्रार्थी का संतुलन बिगडने से मोटर साईकल सहित सडक पर गिर गया इसी दरम्यान एक मोटर सायकल पर सवार दो व्यक्ति आये और प्रार्थी के सोने चांदी के जेवरातों से भरा बैग छीनने लगे तो प्रार्थी ने जोर से अपने आभूषण रखे बैग को पकड लिया तभी उनमें से एक व्यक्ति ने प्रार्थी के कंधे पर एक डण्डा मारकर चोंट पहुंचाकर प्रार्थी के हाथ से वह सोने चांदी से भरे बैग को छीन लिया। एवं आगे खडी कार से एक व्यक्ति उतरकर आया और बोला बैग छीनकर जल्दी भाग लो। आने जाने वालें वाहनों की रौशनी में प्रार्थी ने बैग छीनने वाले व्यक्ति का चेहरा पहचानने की बात बताई, प्रार्थी के बैग में सोने के डबल कुंदा पेंडल, सिंगल कुदां पेंडल, झाला, चेन टाप्स, अंगूठी, पत्ती, दाने, झूमके, लेडिज अंगूठी, फैंसी लटकन, हाय चैन एवं चांदी की पायल, हाफ कर्दन, अंगूठी, लेडिज अंगूठी, जुडवे, बिछियां, झालर पायल, फेंसी पायल, लाकेट, चांदी छन्नी, बच्चो के कडे कुल जुमला किमती 24,00,000 रूपये के गहने जिसे आरोपी लूटकर ले गये है रिपोर्ट पर थाना कुरई में अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अप.क्र. 152/25 धारा 309(4),309 (6) बी.एन.एस. का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
घटना की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी गई अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल मशरूका बरामद करने हेतु पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता भा.पु.से. के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ललित गठरे के निर्देशन में थाना प्रभारी कुरई निरीक्षक कृपालशाह तेकाम, सायबर सेल सिवनी, थाना प्रभारी अरी आशीष खोब्रागडे की पुलिस टीम बनाकर अज्ञात आरोपियों की तलाश की गई जो तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस द्वारा अंधरगांव के संजीत सोनी उसके भाई संदीप सोनी से वैज्ञानिक तरीके एवं हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी संदीप सोनी एवं संजीत सोनी ने कबूल किये कि दिनांक 30/03/2025 को दोनो भाई ने अपने मामा विकास सोनी के साथ मिलकर सौरभज्वेलर्स वाले नारायण सोनी निवासी खवासा को लूटने की योजना बनाये थे ।
प्रतिदिन की भांती नारायण सोनी अपनी दुकान बंद करके सोने चांदी के आभूषण बैग में रखकर अपने साथ मोटर सायकल से अपने घर ग्राम खवासा जायेगा तब रात में अंधेरे का फायदा उठाकर रास्ते में कार से टक्कर मारकर उसके पास का सोना चांदी लूट लेगें। शाम करीबन 6:30 बजे जब नारायण सोनी अपनी दुकान बंद कर बैग में सोने चांदी के आभूषण लेकर कुरई से निकला तो संदीप सोनी सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 01 ए एच 8040 को लेकर और संजीत सोनी, विकास सोनी मोटर साईकल क्रमांक एमएच36 ए डी 3650 हीरो पेशन से पीछे पीछे कुरई से पीछा करते निकले रास्ते में रिड्डी तिराहा के आगे नेशनल हाईवे सिवनी से नागपुर जाने वाली रोड में सूनसान रोड देखकर संदीप सोनी ने अपनी कार से नारायण सोनी की मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे नारायण सोनी मोटर साईकिल सहित नीचे जमीन पर गिर गया और संदीप ने अपनी कार नारायण की मोटर साईकल के आगे ले जाकर खड़ी कर दिया और पीछे पीछे आ रहे विकास सोनी, और संजीत सोनी मोटर सायकल से आये और विकास सोनी ने अपने हाथ में रखे डण्डे से नारायण सोनी
के कंधे पर मारा एवं संजीत सोनी ने नारायण सोनी के सोने चांदी से भरे बैग को छीन लिया और सभी लोग वहां से भाग गये।
घटना कारित करने के बाद संदीप सोनी ने कार रिड्डी के विवेक राठौर के घर के बाजू में छिपा दिया था एवं संजीत सोनी विकास सोनी सोने चांदी से भरे बैग को लेकर मोटर सायकल से अपनी हरदुली जिला भण्डारा महाराष्ट्र में स्थित संजीत की सोने चांदी की दुकान में ले जाकर छिपा कर रख दिये थे।
पुलिस टीम ने आरोपी संदीप के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक सेफद रंग की फोर्ड फीइस्टा कार एवं संजीत के कब्जे से लूटा गये सोने चांदी के जेवरात कुल किमती करीबन 24,00,000 रूपये के जप्त किये है। घटना में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार किया गये है एक आरोपी विकास सोनी फरार है।
गिरफ्तार आरोपी 01- संदीप सोनी पिता लखिन्दर सोनी उम्र 25 साल निवासी ग्राम अंधडगांव थाना अधंडगाव जिला भण्डारा महाराष्ट्र हाल निवास थाना कुरई जिला सिवनी (दिवाकर ज्वेलर्स की दुकान कुरई में)
02- संदीप सोनी पिता लखिन्दर सोनी उम्र 25 साल निवासी ग्राम अंधडगांव थाना अधंडगाव जिला भण्डारा महाराष्ट्र
फरार आरोपी-विकास सोनी
जप्त मशरूका – सोने के डबल कुंदा पेंडल, सिंगल कुदां पेंडल, झाला, चेन टाप्स, अंगूठी, पत्ती, दाने, झूमके, लेडिज अंगूठी, फैंसी लटकन, हाय चैन एवं चांदी की पायल, हाफ कर्दन, अंगूठी, लेडिज अंगूठी, जुडवे, बिछियां, झालर पायल, फेंसी पायल, लाकेट, चांदी छन्नी, बच्चो के कडे कुल जुमला किमती 24,00,000 रूपये के गहने ।
एक मानक रंग की फोर्ड फिएस्टा कार की कीमत 4,00,000 रुपये है।
सराहनीय कार्य – एस.डी.ओ.पी. बरघाट श्री ललित गठरे के निर्देर्शन में थाना प्रभारी कुरई निरीक्षक कृपाल शाह तेकाम, थाना प्रभारी अरी आशीष खोब्रागडे, सउनि देवेन्द्र जायसवाल (सायबर सेल), सउनि अजय सिंह परिहार, प्र.आर. सत्य कुमार इनवाती, आरक्षक बालचंद नगरधने, आरक्षक अविनाश पाण्डेय, आरक्षक यशपाल उइके, आरक्षक अजय बघेल (सायबर सेल) सैनिक प्रकाश जंगेला,




