भाजपा 06 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस और 14 को मनायेगी अंबेडकर जयंती
जिला भाजपा की कामकाजी बैठक जिला संगठन के प्रभारी अरूण द्विवेदी ने ली, भाजपा का का भाव जनकल्याण
– हर्षोल्लास से मनाएं पार्टी का स्थापना दिवस, अंबेडकर जयंती की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता – श्रीमती मीना बिसेन
Seoni 04 April 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी अरूण द्विवेदी की उपस्थित में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामय उपस्थिती में शुक्रवार को पार्टी के स्थापना दिवस 06 अप्रैल से भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल सहित अन्य कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में कामकाजी बैठक संपन्न हुई ।
कार्यक्रमों को पार्टी के निर्देशानुसार संपन्न कराने के लिये आयोजित बैठक में उपस्थित आपेक्षित पदाधिकारियों को जिला संगठन प्रभारी अरूण द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि बूथ के व्हाट्सअप और लाभार्थी प्रमुख 'मन की बातÓ कार्यक्रम में लोगों को जोड़ें।
आगामी 06 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के साथ ही 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नेतृत्व के निर्देशानुसार विभिन्न स्तर पर कार्यक्रम निर्धरित है। इन कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिये जो कार्य योजना निर्धारित की गयी है, उसके अनुसार कार्यक्रम संपन्न किये जाये । पार्टी का स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ जिले में मनाया जाये ।
श्री द्विवेदी ने कहा कि भाजपा अपने पूर्वजों की विचारधारा पर कार्य करती है और हमारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में पंचनिष्ठाओं की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और डां.शयामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद को केन्द्र में रखकर हमारी सरकार काम कर रही है और उसके व्यापक परिणाम भी दिखाई दे रहे है । श्री द्विवेदी ने कहा कि हमारी सरकार के उपलब्धियों भरे काम जनता को बताने का निरंतर काम होना चाहिये और जनता को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में कार्यकत्र्ता सक्रिय रहे । श्री द्विवेदी ने एक राष्ट्र एक चुनाव, वक्फ संशोधन बिल को देश के व्यापक हित में बताया तथा जनता के बीच इस विषय पर चर्चा कर भ्रांतियाँ दूर करने की बात कही ।
सोशल मीडिया पर ”हैशटैग बीजेपी फॉर विकसित भारतÓÓ के साथ पोस्ट करें
आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुये भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने के लिए विशेष तैयारियां करें और अपने निवास और पार्टी कार्यालय पर पार्टी का ध्वज लगाकर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं। कार्यालय की सजावट कर रंगोली सजाएं तथा मिठाई बांटें। सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर ”हैशटैग बीजेपी फॉर विकसित भारतÓÓ के साथ पोस्ट करें।
श्रीमती बिसेन ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व 13 अप्रैल को उनकी प्रतिमाओं की सफाई करना तथा संध्या के समय दीपोत्सव मनाना है। 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूल परिसरों की सफाई एवं सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव किया जाए।
श्रीमती बिसेन ने 06 अप्रैल स्थापना दिवस से 14 अप्रैल डां. अंबेडकर जयंती सहित 25 अप्रैल तक के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि 6 एवं 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर और 8-9 अप्रैल को मंडल व विधानसभा स्तर पर भाजपा की चुनावी सफलता, संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन एवं प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ विकसित भारत की ओर यात्रा जैसे विषयों पर नए प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन आयोजित करना सुनिश्चित करें।
– बस्तियों का दौरा कर स्वच्छता अभियान में भाग लें पार्टी पदाधिकारी
इसी प्रकार 7 से 12 अप्रैल के बीच जिला पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष दिन में 8 घंटे “बस्ती चलो अभियान” के तहत सेवा बस्ती का दौरा कर मंदिर, अस्पताल, स्कूल व गलियों में स्वच्छता अभियान में भाग लें। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों से मिलकर उनसे बातचीत करें, आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, पशु चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पंचायत कार्यालय का दौरा कर जल संरचनाओं की सफाई में सहभागिता करें। स्थानीय निवासियों की चौपाल का आयोजन तथा अलग-अलग समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के घर पहुंचना है। वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता, मीसा बंदी तथा कारसेवकों का सम्मान करने के साथ बूथ समितियों की बैठक आयोजित करना है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक आलोक दुबे ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।
आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजीत जैन ने भाजपा जिला कार्यालय में आगामी समय में स्वयं के खर्च पर भारत माता, पार्टी के पितृपुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डां. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा लगाने की घोषणा की और उन्होंने कहा कि सिवनी जिला भाजपा कार्यालय मध्यप्रदेश का एक मात्र कार्यालय है जिसका नामकरण पंडित अटल बिहारी बाजपेयी परिसार सुनिश्चित किया गया है ।
वक्फ संशोधन बिल का अल्पसंख्यक मोर्चे ने किया स्वागत
बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहिद पटेल के नेतृत्व में मोर्चे के पदाधिकारियों ने मंचासीन पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा लाये गये वक्फ संशोधन बिल का स्वागत करते हुये मोदी सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा बिल को मुस्लिम समाज के व्यापक हित में बताया ।
आयोजित बैठक में पूर्व सांसद डां. ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष वैभव पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर,पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, श्रीराम ठाकुर, प्रदीप राय, सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चो के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जनपद पंचायतो ंके अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।








