अकबर वार्ड पार्षद के प्रस्ताव पर बनी थी सर्वसम्मति, अमलीजामा का है इंतजार
Seoni 11 April 2025
सिवनी यशो:- गत 28 फरवरी को नगर पालिका परिषद का साधारण सम्मेलन आयोििजत था जिसमें श्रीमती मालती बाबा पाण्डेय पार्षद अकबर वार्ड एवं अन्य पार्षदगणों के द्वारा कबीर वार्ड डूंडासिवनी चौक का नामकरणा भगवान परशुराम चौक के नाम से करने का प्रस्ताव रखा गया था । इस प्रस्ताव को एकमात्र पार्षद संजय भलावी को छोड़कर शेष सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया था ।
डूंडासिवनी कबीर वार्ड क्षेत्र में भगवान परशुराम का मंदिर होने के साथ ही भगवान परशुराम को अपना आदर्श मानने वाले अनुयायिओं की बड़ी संख्या है ।
सिवनी से मंडला- बालाघाट के इस चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है । इस चौक का नामकरण भगवान परशुराम के नाम से किये जाने का परिषद के पार्षदों को बहुत उपयुक्त लगा और उन्होंने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया था ।
प्रस्ताव पारित होने के पश्चात नगर के जनसामान्य में भी बहुत प्रशंसात्मक प्रतिक्रिया रही है । प्रस्ताव लाने वाली पार्षद श्रीमती मालती बाबा पांडे को जन सामान्य ने धन्यवाद भी ज्ञापित किया था । सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने पर भगवान परशुराम के अनुयायिओं ने सिवनी नगर पालिका परिषद का धन्यवाद ज्ञापित किया है और कहा है कि डूंडासिवनी चौक का नामकरण विधिवत रूप से परशुराम जयंती के पूर्व कर सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव का सम्मान करें ।






