मकान में लगी भीषण आग, चार मवेशियो की मौत, चार मकान खाक
लखनादौन से पहुंची अग्निशमन वाहन घंटों मशक्कत के बाद बुझाई गई आग
Seoni 11 April 2025
सिवनी यशो:- विकासखंड के ग्राम बरबसपुर में 11अप्रैल को दोपहर लगभग 2 बजे ग्राम के तामसी इनवाती के घर से लगे दो कमरों के कबेलू मकान एवं उससे लगा हुआ मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई आग इतनी भीषण थी कि उसकी चपेट में तीन बकरी और एक बछड़ा कुल चार पालतू मवेशियों की मौत हो गई आग की लपटें देख ग्रामीणों द्वारा 100 डायल को सूचना दी गई ।
जिस पर छपारा के अग्निशमन वाहन के व्यस्त होने की दशा में लखनादौन के अग्निशमन वाहन दल ने पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया वहीं दूसरी और उक्त भीषण आग की चपेट में आ रहे मकान में बंधे हुए पालतू पशुओं को देख उनको बचाने पशु पालक तामसी इनवाती के हाथ बुरी तरह झुलस गए जिन्हें नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया एवं हल्का पटवारी के द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्यवाही की गई है।





